Haryana: नायब तहसीलदार को CM ने किया सस्पेंड, जानिए क्या था कसूर !

On: September 1, 2023 9:30 AM
Follow Us:

Best24News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा लापरवाही करने वालो को किसी कीमत पर नही बख्शा जाएगा। सीएम विंडो पर आई शिकायत पर सही ढंग से कार्यवाही न करने और काम में लापरवाही बरतने को लेकर जिला हिसार के खेडी जालब के नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानिए क्या था मामला

सीएम विंडो पर वर्ष 2022 में प्रेमजीत, निवासी ग्राम गामड़ा, उप तहसील खेडी जालब (हिसार) ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा था कि उसके पिता महावीर व अन्य परिवार की जमीन की जमाबंदी 9 हिस्सों में साथ जुड़ी है।

SUSPENDED

जिसकी वजह से जमीन से सम्बंधित कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा जमीन के खेवट अलग करने बारे अनुरोध किया गया था।हरियाणा के इस शहर में बनेगा IT HUB, नौजवानों की बल्ले बल्ले

इस संबंध मे मुख्यमंत्री शिकायत निवारण सेल द्वारा 2 फरवरी, 2023 को नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि कानूनगो को शीघ्र नक्शा प्रस्तुत करने बारे कहा जाये और मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए कार्यवाही रिपोर्ट अपलोड की जाये

उन्होंने बताया कि उपरोक्त शिकायत पर नायब तहसीलदार, खेडी जालब द्वारा 31 जनवरी, 2023 को पोर्टल पर कार्यवाही रिपोर्ट अपलोड की गई। रिपोर्ट के अनुसार हल्का कानूनगो से नक्शा प्राप्त होने उपरांत तकसीम की फाइल का फैसला कर दिया जाने ली बात कही गई।Rewari: 14 साल से फरार उद्घोषित अपराधी पलवल से काबू, जानिए कैसे चढा हत्थे?

नायब तहसीलदार द्वारा सीएम ग्रीवांसीज सैल के निर्देशों को नजरअंदाज कर मामले में बिना कोई कार्यवाही किये 16 अप्रैल, 2023 को पुरानी रिपोर्ट ही पुनः पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। इसी लापरवाही के चलते सस्पेंड किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now