Haryana News: हरियाणा में सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 2029 तक MBBS की सीटें…

On: July 2, 2025 2:57 PM
Follow Us:
CM Nayab Singh Saini CM Saini made a big announcement in Haryana, said- MBBS seats by 2029...a meeting of officials, gave instructions regarding monsoon

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की सीटें 3400 से ज्यादा करने का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि सरकार 2029 तक डॉक्टरों को बेहतर संसाधन और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

सीएम सैनी ने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। साल 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या केवल 6 थी, वहीं अब यह बढ़कर 15 हो गई है। प्रदेश में 9 नए कॉलेज निर्माणाधीन हैं। इसके परिणामस्वरूप MBBS की सीटें 2014 में 700 से बढ़कर अब 2,185 हो चुकी हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकार का साल 2029 तक एमबीबीएस की सीटें 3400 से ज्यादा करने का लक्ष्य है।

दरअसल, सीएम सैनी नेशल डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा की राह में डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन ने उल्लेखनीय योगदान किया है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर डॉक्टर को सही संसाधन मिले और हर नागरिक को बेहतर इलाज मिले। इसी दिशा में चिकित्सा प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश सरकार ने पीजी की सीटें 289 से बढ़ाकर 1043 की हैं। इनके अलावा PG डिप्लोमा की भी 155 सीटें हैं।

CM ने आगे कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए साल 2014 से अब तक 3,798 डॉक्टरों की भर्ती की गई है। डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र भी 58 साल से बढ़ाकर 65 साल कर दी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now