Rewari News: CM Flying ने की छापेमारी, राशन डिपो में भारी गोलमाल

On: February 16, 2023 6:22 PM
Follow Us:

रेवाडी : सरकारी राशन की दुकानो में आजकल खूब गडबडी चल रही है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बावल कस्बा के गांव प्राणपुरा में राशन डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान स्टॉक चेक करने पर काफी गड़बड़ी पाई गई है।Rewari News: DTP का बावल में चला पीला पंजा, मची अफरा तफरी

स्टॉक में मे मिली गडबडी:
टीम ने बताया कि गांव प्राणपुरा का राशन डिपो सरजीत सिंह के नाम पर है। डिपो होल्डर को बुलाक स्टॉक को चेक किया तो रिकॉर्ड में 3 क्विंटल गेहूं व 3 क्विंटल बाजरा कम मिला। इतना ही नहीं 25 किलो चीनी ज्यादा पाई गई।

डिपो होल्डरो में मची अफरा तफरी: राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की टीम की छापेमारी के बाद जिले के अन्य डिपो होल्डरो में भी हड़कंप मच गया है। टीम ने इस बाबत खाद्य आपूर्ति विभाग को जानकारी देते हुए पुलिस को शिकायत दे दी है।
Rewari crime: रेल से कटा युवक, बीस दिन बाद आया नया मोड
 

शिकायत पर की छापेमारी: बता दे कि रेवाड़ी सीएम फ्लाइंग की टीम को शिकायत मिली थी कि गांव प्राणपुरा में स्थित सरकारी राशन डिपो में काफी गड़बड़ी चल रही है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर डिपो पर छापेमारी की।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now