CM Flying Raid: HSVP कार्यालय Rewari पर छापेमारी, मचा हडकंप

On: July 26, 2024 10:19 PM
Follow Us:

CM Flying Raid: CM फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को HSVP कार्यालय पर अचानक मेंछापेमारी की। सीएम फ्लाइंग की अचानक हुई छापेमारी के दौरान एचएसवीपी ऑफिस में अफरा तफरी मच गई। जांच के दौरान पाया कि काफी कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले हैं।

 

सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बताया कई दिनो से हमें शिकायतें मिल रही थी कि कार्यालय में अधिकरी और कर्मचारी देरी से ऑफिस पहुंचते हैं। स्टाफ के अभाव के लोग काम करवाने के लिए भटकते रहते है। कोई सुनवाई नहीं की ज रही है।

इसी के चलते एएसआई मनोज कुमार, एएसआई कर्मपाल, एएसआई सुनील के साथ एचएसवीपी कार्यालय में शुक्रवार सुबह सुबह छापेमारी कर दी।

HSVP OFFICE REWARI

नदारद मिले कई कर्मचारी

सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में करीब 9 बजे कार्यालय पहुंची। जैसे ही सीएम फ्लाइंग की टीम जब दफ्तर पहुंची तो काफी कर्मचारियों कई सीटें खाली पड़ी थी। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई दोपहर तक चली।

इस दौरान पांच कर्मचारी नदारद मिल।इस दौरान टीम ने एचएसवीपी ऑफिस का रिकॉर्ड से लेकर हाजिरी रजिस्टर तक चेक किया।

बता दे एचएसपीवी कार्यालय में कुल 45 कर्मचारी हैं। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बताया कि गैर हाजिर मिले कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now