KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालयों में सांसदो के दाखिला कोटा हो सकता खत्म? Best24News

On: March 26, 2022 6:56 AM
Follow Us:

KVS Admission 2022 :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने केंद्रीय विद्यालयों में सांसद का 10 सीटों का ऐच्छिक कोटा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का 17 सीटों का कोटा अविलम्ब समाप्त किया जाए। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मांग की। क्योंकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था, पारदर्शिता, योग्यता के सिद्धांत के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/ जनजाति/ पिछड़ा वर्ग का 50 फीसदी का कोटा भी इसमें लागू नहीं है। सांसद के 7880 एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का 21,216 यानी कुल 29,096 सीटों में किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं है। इस प्रकार 15 हजार से ज्यादा अनुसूचित जाति/ जनजाति/ पिछड़े वर्गों के छात्र अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं। इस 10 कोटा के कारण सांसदों को जनता की नाराजगी का कोपभाजन बनना पड़ता है, क्योंकि सैकड़ों लोग निराश होकर लौटते हैं। सांसदों का जीना दूभर हो गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना असीमित कोटा समाप्त कर दिया है, जबकि उनके पूर्व के शिक्षा मंत्री की अनुशंसा पर 2020-21 में 12,295 छात्रों का नामांकन हुआ था।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now