हरियाणा के रेवाड़ी दुकानदार व बारातियों में झडप, दुल्हा व दुल्हन ने छीपकर बचाई जान

On: December 9, 2023 7:02 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: कोंसीवास रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में बारातियों ओर दुकानदारो में झडप हो गई। मामला इतना बढ गया है कि दुल्हा व दुल्हन ने छीप कर जान बचाई।REWARI:डेढ माह बाद भी नहीं मिली लापता लडकी, मां बाप का रो रोक बुरा हाल

शुक्रवार रात के समय शादी के दौरान भगदड़ मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक बरात रात के समय मैरिज पैलेस के पास पहुंची। इसी दौरान पास के ही एक दुकानदार से किसी बात को लेकर बरातियों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

SHADI 1

 

दुकानदार पर पत्थर बरसा घायल किया

मॉडल टाउन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के मुताबिक, शहर के कोनसीवास रोड पर किसान वाटिका में शुक्रवार की रात शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोग समारोह स्थल के बाहर पटाखे चला रहे थे। समारोह स्थल के ठीक सामने सैनी जूस कार्नर एंड कन्फेक्शनरी खोली हुई है।

इसके मालिक के साथ पटाखे चलाने वाले युवकों का विवाद हुआ। रात करीब साढ़े 10 बजे एक पक्ष ने दुकानदार मनीलाल और उसके चाचा हुकम पर पत्थर बरसा दिए। जिसमें दोनों को काफी चोटें आई। दोनों समारोह स्थल के पास ही सरस्वती विहार के रहने वाले हैं

 

दुकानदार का कहना बरातियों में कुछ लोगों ने शराब पी हुई थी। वे समारोह के पास हुंडदंग व अश्लील हरकते कर रहे थे। बार बार समझाने के बावजूव वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।Bhavya Bishnoi and Pari Bishnoi Wedding: हरियाणा राजस्थान पंजाब सहित 9 राज्यों में पांच लाख लोगों को न्यौता

हालात इतने ज्यादा तनावपूर्ण हो गए कि दूल्हा और दुल्हन को एक कमरे में बंद करके बचाया गया। बरातियों का कहना उन्होंने शराब नही पी। उनके साथ पहले झगडा किया तथा मारपीट कर दी। ।

 मॉडल टाउन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। साथ ही दोनों पक्षों को शांत कराया। हमले में मनीलाल और हुकम के अलावा कुछ अन्य को भी चोटें आई हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now