Janmashtmi : रेवाड़ी में गूंजे जयकारे…जय कन्हैया लाल की…

On: September 7, 2023 9:31 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिला रेवाड़ी में गुरूवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरो ने कृष्ण-राधा की झांकियां सजाई गई वही जयकारो से माहौल भक्तिमय हो गया। रात के समय कस्बे के सभी कृष्ण मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मंदिरों को आकर्षक रोशनी व फूल मालाओं से भी सजाया गया। कई मोहल्लों में छोटे बच्चों की ओर से कृष्ण-राधा की झांकियां सजाकर कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।IMG 20230907 WA0294

श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया तथा मंदिरों में रात के समय खासी भीड़ नजर आई।
सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा की झांकिया सजाई गई तथा विशेष पूजा-अर्चना की गई।

मध्यरात्रि पश्चात् मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… के गगन भेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों लगे जय जयकारो ने माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में उपस्थित महिला एवं पुरुष नाचने लगे।

shiv mandir sect 6

इस मौके पर विशेष रूप से प्रसाद के रूप में तैयार की गई पंजेरी व पंचामृत का वितरण किया गया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now