Chandigarh Mayor Elections: ‘इंडिया गठबंधन’ को झटका, भाजपा के बने मेयर, AAP खटखटाएगी कोर्ट का दरबाजा

On: January 30, 2024 7:32 PM
Follow Us:

चारो ओर चर्चा, आखिर ‘इंडिया गठबंधन’ कैसे हारी

चंडीगढ़. चंडीगढ में मंगलवार को (Chandigarh Mayor Elections 2024) मेयर के चुनाव संपन्न हुए। चंडीगढ़ (Chandigarh Mayor Elections 2024) में ‘इंडिया गठबंधन’ को भाजपा ने एक बार फिर झटका दे दिया है। हालांकि आप ने अदालत का दरबाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।यूनीप्रोडैक्ट कपंनी में HSPC ने मारी रेड, पानी व एसटीपी के लिए सेंपल, मची अफरा तफरी

कांग्रेस और ‘आप’ को मेयर चुनाव में ‘इंडिया गठबंधन’ को भाजपा ने करारी मात दी है। आठ साल बाद चंडीगढ़ को नया मेयर मिला है। मेयर के लिए भाजपा (BJP) को कुल 16 वोट मिले, जबकि 12 वोट गठबंधन को मिले हैं।

जानिए कैसे हुई जीत: भाजपा के मनोज सोनकर नए मेयर बन गए हैं। कांग्रेस और ‘आप’ को महज 12 मत मिले। ऐसे में कुल चार वोट से भाजपा ने यह चुनाव जीता है।

लेट शुरू हुआ चुनाव

सुबह 10 बजे से चंडीगढ़ मेयर के लिए चुनाव शुरू होना था। लेकिन 38 मिनट की देरी पर प्रिजाइडिंग अफसर अनिल मसीह पहुंचे। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने सबसे पहले वोट डाला। करीब पौने दो घंटे तक वोटिंग प्रक्रिया हुई और साढ़े बारह बजे तक सभी 36 वोट पोल हुए।

 

एलान होते ही हंगामा: चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने हंगामा भी किया है। प्रिजाइडिंग अफसर पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेशों पर चंडीगढ़ मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव 30 जनवरी के लिए तय हुआ था।Lok Adalat: Rewari-Bawal-Kosli में लोक अदालत 9 को

 AAP ने लगाए धांधली के आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद प्रेलता ने कहा कि हम रिलल्ट के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे। आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। किरण खेर मैडम लगातार इशारा कर रही थीं। 8 वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?

 सीएम केजरीवाल का BJP पर निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ”चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now