Breaking News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट को किया बंद, ये बडी वजह आई सामने

On: September 28, 2025 9:31 AM
Follow Us:

Breaking News:  चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक सभी हवाई उड़ानें बंद रहेंगी। इस दौरान रनवे की मरम्मत और ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम के आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, केवल पूर्व अनुमति प्राप्त हेलीकॉप्टर ही उड़ान भर सकेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पहले ही सभी एयरलाइंस को इसकी जानकारी दे दी है।Breaking News

एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि रनवे-11 और रनवे-29 पर पॉलीमर मोडीफाइड इमल्शन बिछाने का काम होगा। इसके साथ ही, ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) कैट-2 को भी आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा।Breaking News

इस अपग्रेडेशन से उड़ानों की सुरक्षा और संचालन क्षमता और बेहतर होगी। काम पूरा होने के बाद एयरपोर्ट का इन्फ्रास्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुरक्षित बन जाएगा।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी एयरलाइंस को एडवांस टिकट बुकिंग वाले यात्रियों को पूर्ण रिफंड देने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि इस अपग्रेड के लिए कोरिया से करीब 2 करोड़ रुपए की मशीनरी और उपकरण मंगवाए जा रहे हैं।

 

रनवे लाइटिंग और लैंडिंग सिस्टम में सुधार से मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। Breaking News

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now