Big Accident at Haryana: तेज रफ़्तार का कहर! कार पेड से टक्कराई, एक ही परिवार के पांच की मौत्, मचा कोहराम

On: January 2, 2023 6:58 PM
Follow Us:

हरियाणा: तेज रफ़्तार का कहर! एक ओर कोहरा, दूसरी ओर तेज रफ़्तार के चलते सोमवार अनियंत्रित कार सिरसा के गांव मेहनाखेड़ा के पास एक पेड़ से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है।

Haryana News: गणतंत्र दिवस पर बनाए देशभक्ति रील, जीते नकद पुरस्कार

यहां हुआ हादसा: पुलिस के अनुसार मुताबिक मेहनाखेड़ा का परिवार खारिया गांव में मंदिर में धोक लगाकर वापस लौट रहा था। गांव मेहनाखेड़ा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें एक तीन महीने की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक गांव मेहनाखेड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

इसकी हुई मौत: मृतक की पहचान पार्वती पत्नी भालाराम, विक्रम पुत्र चाननराम, सरस्वती पत्नी गिऱधारी, शबनम पुत्री अशोक कुमार और तीन महीने की बच्ची आरती पुत्री राजबीर की मौत हो गई है। संदीप पुत्र अशोक कुमार और बंती पुत्री हेतराम घायल हैं।
Honda Offer धमाका: महज 3999 रूपए में घर ले जाए स्कूटर
दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। वहीं घायलों को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं मृतकों को भी सिरसा के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now