Rewari News : महिला टीचर मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कापडीवास में शुकवार रात को युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। तथा पंचायत घर में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत मनीषा को श्रद्धांजलि दी ।Rewari News
पूर्व सरपंच राजकुमार ने बताया कि कैंडल पंचायत घर से शुरू होकर स्कूल से वापस पंचायत घर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन गलत रिपोर्ट पेश कर रहा हैं। लोगों का भरोसा लगातार टूट रहा है। यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं है, बल्कि समाज की हर बेटी की सुरक्षा का सवाल हैं।

ग्रामीणों ने एक स्वर में सरकार और प्रशासन से अपील की कि इस मामले में दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। युवाओं न निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। इस मौके पर मनमोहन, मुकेश, राजकुमार, प्रशांत, दिनेश, पवन, सोनी भगत, धमेंद्र, एस फोगाट आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा : मनीषा टीचर हत्याकांड के विरोध में कापडीवास कैंडल मार्च व आक्रोश रैली से निकलते हुये

















