Haryana crime: व्यापारी ने किया करोडो रूपए का गबन, परिवार सहित फरार

On: December 10, 2022 12:52 PM
Follow Us:

हरियाणा: प्रदेश मे्र धोखाधडी के मामले नहीं थम रहे है। रोहतक की एक फर्म से प्रदेश भर करोडो रूपए की सरसो खरीदकर परिवार सहित फरार हो गया। जब रूपए लेने के लिए व्यापारी उसके पास पहुंचे तो उनकी नींद उड गई।

क्या था मामला: रेवाडी नई अनाज मंडी आढती सुरेश कुमार मितल ने बताया कि उन्होंने मैसर्ज पारस इम्पोर्ट एक्सपोर्ट एग्रो फूड्स के नाम से फर्म खोली हुई है। रेवाड़ी में उनकी फर्म से श्री बांके बिहारी ऑयल मील, भिवानी रोड, महम (रोहतक) को सरसों व कपास GST के तहत माल सप्लाई किया था। जिसका मालिक विपुल सिंगला व उसकी धर्मपत्नी सोनम सिंगला है।

Rewari News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

इतने लाख की धोखाधडी
सुरेश कुमार ने बताया कि उनका व्यापार विपुल सिंगला से बातचीत होने पर ही होता था। उनकी फर्म पारस इम्पोर्ट एक्सपोर्ट एग्रो फूड्स की इस समय श्री बांके बिहारी ऑयल मील में 53 लाख 604 रुपए की रकम बाकी है।

 

उनकी विपुल सिंगला से रोजाना फोन पर पेमेंट के लिए बातचीत होती थी और वह आज-कल की बात कहकर टाल मटोल करता रहा। उसके बाद कहा कि आपकी पेमेंट सुबह RTGS हो जाएगी।
Rewari News: मांगो को लेकर नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
परिवार सहित व्यापारी फरार
काफी दिन की टाल-मटोल के बाद विपुल सिंगला ने कहा कि वह 28 नवंबर तक उनकी सारी पेमेंट कर देगा। लेकिन उसने फिर भी पेमेंट नहीं की। बाद में सुरेश ने फिर से विपुल सिंगला को फोन लगाया, उसने फोन नहीं उठाया। अगले दिन फोन मिलाया तो उसके सभी नंबर स्विच ऑफ मिले।

विपुल के मुनीम दिनेश शर्मा को फोन किया तो पता चला कि विपुल तो अपने पूरे परिवार के साथ भाग गया और काफी लोगों के साथ धोखाधड़ी कर गया है।

मामला दर्ज कर जांच शुरू
मुनीम की बात सुनकर उनके पैरों चले जमीन खिसक गई। सुरेश ने तुरंत इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now