Hayabusa Bike सोशल मीडिया पर क्यों छाई, जानिए स्पीड और माइलेज

On: May 18, 2025 8:07 PM
Follow Us:

Hayabusa Bike : हायाबूसा बाइक आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं यह बाइक 1340 सीसी के 4 सिलेंडर वाले इंजन से लैस है जो 190 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। यह इतनी तेज है कि पलक झपकते ही 100 की स्पीड छू लेती है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है जो इसे और भी शानदार बनाता है। Hayabusa Bike

टॉप स्पीड का बादशाह: हायाबूसा की टॉप स्पीड 300 किमी प्रति घंटा है जो इसे दुनिया की सबसे तेज बाइकों में से एक बनाती है। इतनी तेज बाइक के बावजूद इसका माइलेज 17 किमी प्रति लीटर है जो कि एक सुपरबाइक के हिसाब से काफ़ी बेहतर है। इसका 20 लीटर का फ्यूल टैंक लंबे सफर के लिए बेहद काम आता है जिससे बिना रुके आप दूर तक जा सकते हैं।

हायाबूसा में सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम है जिसमें एक्टिव स्पीड लिमिटर मोशन ट्रैक ब्रेक सिस्टम और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे हाई-टेक फीचर्स भी शामिल हैं। पावर मोड्स लॉन्च कंट्रोल क्विक शिफ्टर और क्रूज़ कंट्रोल इसे एक परफेक्ट मॉडर्न बाइक बनाते हैं।

Hayabusa Bike दमदार स्टाइल: हायाबूसा का एथलेटिक लुक हर नजर को अपनी तरफ खींचता है। इसकी लंबाई 2180 मिमी चौड़ाई 735 मिमी और ऊंचाई 1165 मिमी है जिससे इसकी रोड पर मौजूदगी बहुत शानदार लगती है। 800 मिमी की सीट हाइट और 125 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे भारतीय सड़कों के लिए भी अनुकूल बनाता है। एलईडी हेडलाइट्स टेललाइट्स और डिजिटल ट्रिपमीटर इसे और भी खास बनाते हैं।

हायाबूसा सिर्फ चलती नहीं बल्कि स्मार्टफोन एप के जरिए आपसे जुड़ी भी रहती है। इसमें नेविगेशन असिस्टेंस है जो आपको रास्ता बताता है और सफर को आसान बनाता है। 266 किलोग्राम की इस बाइक का बैलेंस इतना शानदार है कि इसका वजन महसूस ही नहीं होता। 1480 मिमी का व्हीलबेस इसे और भी स्थिर बनाता है जिससे तेज रफ्तार में भी पूरा कंट्रोल बना रहता है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now