मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: गोकलगढ से अभय सिंह चौक पर सडक ही 12.50 करोड़ की लागत से होगी कायाकल्प, MLA Rewari Laxman Yadav ने नारियल फोड कर किया शुभारंभ

On: October 19, 2025 12:58 PM
Follow Us:
गोकलगढ से अभय सिंह चौक पर सडक ही 12.50 करोड़ की लागत से होगी कायाकल्प, विधायके ने नारियल फोड कर किया शुभारंभ

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शनिवार को 12.50 करोड़ की लागत से गोकलगढ़ टी प्वाइंट से लेकर राव अभय सिंह तक के फोर लाइन जर्जर बाईपास के पुनर्निर्माण के कार्य का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया।Rewari News

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करना उनका एकमात्र उद्देश्य है। रेवाड़ी के विकास की गति किसी भी कीमत पर नहीं रुकने दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार नई बुलंदियों को छू रही है। विशेषकर रेवाड़ी सरकार के विकास की प्राथमिकताओं में है।Rewari News

यह भी पढ़ें  Haryana News: सीएम ने दी पायलेट प्रोजेक्ट को हरी झंडी, एनसीआर में 41 सेक्टर होंगें नीलाम

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शनिवार को 12.50 करोड़ की लागत से गोकलगढ़ टी प्वाइंट से लेकर राव अभय सिंह तक के फोर लाइन जर्जर बाईपास के पुनर्निर्माण के कार्य का नारियल फोडक़र शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मण यादव का जोरदार स्वागत किया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाईपास पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में था।

यह भी पढ़ें  Flight Safety: फ्लाइट में यात्रा के दौरान न बोले ये शब्द , वरना होगी जेल

जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इसके पुन: निर्माण की मांग रखी थी। जिसके लिए सरकार ने 12.50 करोड़ की राशि मंजूर कर दी। अब इसके निर्माण का कार्य जल्द शुरु हो जाएगा तथा तीन माह के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि करीब साढे चार किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग में लगभग नौ किलोमीटर लंबी सडक़ के पुन: निर्माण का कार्य पूरा होगा।उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें  भिवाड़ी में इंतजार, जानिए दो दिन कहां रूकी है अंजू, ये है उसकी आगे की प्लान

इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है, इसलिए गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ समान विकास करा रही है। विशेषकर रेवाड़ी की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र की किसी भी समस्या को पैंडिंग नहीं रहने दिया जाएगा।Rewari News

इस मौके पर एचएसवीपी के आदेश कुमार, सत्तू पंच, राहुल यादव एसडीओ एचएसवीपी, दारा सिंह समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।Rewari News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now