मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railway News: जयपुर, दिल्ली व बीकानेर जानी वाली ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे, यहां पढें ट्रेनों के नाम

On: June 11, 2025 8:29 AM
Follow Us:

Railway News:  यात्रियों की गर्मी के मौसम बडी राहत मिलने वाली है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली, जयपुर, बीकानेर रूट पर चलने वाली ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए गए हैं। गर्मी की छुट्टी में लोग यात्रा करते हैं और सीट नहीं मिलने से उन्हें परेशानी होती है।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली, जयपुर, बीकानेर व हरियाणा से गुजरनेव वाली ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए गए

यह भी पढ़ें  Heat waves: मौसम विभाग ने किया अर्लट, चार दिन चलेगी लू

 

Railway News: मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन में 30 जून तक 5 द्वितीय साधारण, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी और रेवाड़़ी -फुलेरा-रेवाड़़ी ट्रेन में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।

Railway News: अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 30 जून तक और अमृतसर से 1 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान के डिब्बे, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 30 जून और अमृतसर से 1 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Political News: राव इंद्रजीत को हरियाणाा में सीएम नहीं बनने का मलाल, इस बार ठोकी ताल

Railway News: जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एक्सप्रेस, दिल्ली कैंट -बठिण्डा-दिल्ली कैंट ट्रेन, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में 30 जून तक डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।

Railway News: बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में 30 जून तक 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 30 जून और उदयपुर सिटी से 1 जुलाई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।

 

 

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: वेष्णों देवी यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now