मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HPWC की बैठक में बडे अहम फैसले: सीएम सैनी ने चार परियोजनाओं के लिए किए 127.87 करोड़ मंजूर

On: January 28, 2026 10:04 PM
Follow Us:

HPWC : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB) की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (HPWC) की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर की प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।

चार निविदाओं किया मंथन: रियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 136.64 करोड़ रुपये की चार निविदाओं पर विचार किया गया। इनमें से तीन निविदाओं को मंजूरी दी गई, जबकि एक परियोजना के लिए दोबारा निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए।HPWC

यह भी पढ़ें  Rewari news: Haryana को मिली चार स्पेशल नई ट्रेन, यहां जानिए ट्रेनों के नाम और शेड्यूल ?

स्वीकृत तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं से गहन चर्चा के बाद कार्यों की कुल लागत 127.87 करोड़ रुपये तय की गई, जिससे लगभग 8.77 करोड़ रुपये की बचत हुई। सरकार ने इस प्रक्रिया को पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन का उदाहरण बताया है।

शीतला देवी मंदिर का होगा पुनर्विकास: बता दे कि बैठक में गुरुग्राम स्थित माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पुनर्विकास से जुड़े शेष कार्यों को भी हरी झंडी दी गई। इन कार्यों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं, इलेक्ट्रिकल, एचवीएसी और अग्निशमन प्रणालियों से संबंधित प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनके पूरा होने से मंदिर परिसर में सुविधाएं और बेहतर होंगी।

यह भी पढ़ें  Haryana Murder News: संजीव की हत्या में शामिल आरोपी आशु दो माह बाद गिरफ्तार

पानी की समस्या होगी दूर: इतना ही नहीं हरियाण के फरीदाबाद अमृत योजना के तहत फरीदाबाद शहर के उन क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव शामिल है, जहां नागरिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी बनी हुई है। इसके अलावा अंबाला नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई से संबंधित कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now