मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: हरियाणा में कर्मचारियों अपनी मनमर्जी ने नही जा सकते विदेश यात्रा, जानिए ऐसा क्यों

On: October 18, 2025 12:06 PM
Follow Us:

Breaking News: हरियाणा में कर्मचारियों में लिए विदेश यात्रा के नए नियम जारी.. यानि अब कर्मचारी अपनी मर्जी से विदेश नहीं जा सकेगे। हरियाणा सरकार ने विदेश यात्रा को लेकर हरियाणा सरकार नए आदेश जारी किए है। यानि विदेश यात्रा के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। Breaking News

नए नियम जारी: हरियाणा सरकार ने अब अपने अधिकारियों के लिए विदेश यात्रा के नए नियम जारी कर दिए हैं। नए निर्देश सभी ग्रुप A, B, C और D कर्मचारियों के साथ हरियाणा से जुड़े अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर भी लागू होंगे।Breaking News

यह भी पढ़ें  Haryana News: मसानी बैराज पर पहुंचें MLA Rewari Laxman Yadav, किया औचक निरीक्षण

 

नहीं मिलेगी अनुमति: अब किसी भी अधिकारी को वित्त वर्ष में केवल दो ही विदेश यात्राओं की अनुमति होगी। इनमें से एक यात्रा सरकारी खर्च पर और दूसरी निजी खर्च पर होगी। दोनों यात्राओं की कुल अवधि तीन हफ्ते से ज्यादा नहीं होगी।Breaking News

मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक भी अब विदेश यात्रा के लिए वित्त विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। विदेश यात्रा के प्रस्ताव प्रशासनिक विभाग की सिफारिश और मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही वित्त विभाग को भेजे जाएंगे।Breaking News

यह भी पढ़ें  Chief Minister Vivah Shagun Yojana: शादी पंजीकरण करवाओ, 71 हजार ले जाओ: डीसी

निजी खर्च पर होने वाली यात्रा के लिए हर वित्त वर्ष में केवल एक यात्रा की अनुमति मिलेगी। इसके लिए स्पष्ट रूप से यात्रा का देश और उद्देश्य बताना होगा। किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ यदि कोई आपराधिक मामला लंबित है या आरोप पत्र जारी है, तो उसे अनुमति नहीं मिलेगी। यदि निजी यात्रा का खर्च किसी प्राइवेट संस्था द्वारा उठाया जा रहा है, तो भी अनुमति नहीं मिलेगी।

विदेश यात्रा करना वर्जित: किसी भी स्थिति में बिना पूर्व अनुमति विदेश यात्रा करना वर्जित है। बिना अनुमति विदेश जाने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विदेश में रहते समय किसी अन्य कार्य में संलग्न होना या निर्धारित अवधि से अधिक रुकना भी मना है।Breaking News

यह भी पढ़ें  Punjab Haryana High Court: 2 दिन में फिल्म "120 Bahadur" की सर्टिफिकेशन विवाद पर निर्णय, क्या होगी रिलीज़?

अधिकारी और कर्मचारी को विदेश जाने से पहले अपना कार्यभार वैकल्पिक अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना अनिवार्य होगा। उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दिशा-निर्देशों में संशोधन करने का अधिकार केवल वित्त विभाग के पास रहेगा।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now