Punjab flood : पंजाब में लगातार बारिश और बांधों के टूटने से भारी तबाही हुई है। अक्षय ने कहा कि जब वे किसी की मदद कर पाते हैं, तो खुद को धन्य महसूस करते हैं। हालांकि प्रशासन और सेना राहत कार्यों में जुटी है।Punjab flood
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। अक्षय ने इस राशि को दान नहीं, बल्कि सेवा बताया है।
अक्षय ने कहा कि जब वे किसी की मदद कर पाते हैं, तो खुद को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने पंजाब के लिए प्रार्थना की है कि राज्य जल्द ही इस कठिनाई से बाहर निकले। प्रभावित परिवार फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

पंजाब किंग्स ने भी अपने प्रशंसकों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है। क्रिकेटर हरप्रीत सिंह बराड़ के माध्यम से एक वीडियो जारी कर यह अपील की गई है।
अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपये दान करने के बाद कहा, ‘मैं अपने इस फैसले पर कायम हूं। हां मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला?
जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है तो मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं। मेरे लिए, यह मेरी सेवा है, मेरा बहुत छोटा सा योगदान है।’
पंजाब में लगातार बारिश और बांधों के टूटने से भारी तबाही हुई है। प्रशासन और सेना राहत कार्यों में जुटी है। अक्षय कुमार के अलावा कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, रणदीप हुड्डा, एमी वर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा जैसे कलाकारों ने भी मदद की है।














