Weather Alert: हरियाणा से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

On: March 21, 2026 10:49 PM
Follow Us:

Weather Alert: जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश व बाढ़ जैसे हालातों के कारण रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें जम्मू से चलकर पंजाब, हरियाणा (सिरसा, हिसार), राजस्थान और गुजरात के विभिन्न मार्गों से गुजरती थीं।Weather Alert

वहीं, कुछ ट्रेनें राजस्थान से हरियाणा (रेवाड़ी, गुरुग्राम) होकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब व जम्मू जाती थीं। रेलवे ने इन ट्रेनों को फिलहाल अक्टूबर तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि जम्मू के कठुआ-माधोपुर रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-17 पर तकनीकी समस्या आने से यातायात प्रभावित हुआ है। इसी वजह से कई रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही तकनीकी खामी दूर होगी, सभी प्रभावित ट्रेनें सामान्य रूप से फिर से संचालित कर दी जाएंगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं:

  • गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा अब 15 अक्टूबर तक केवल फिरोजपुर कैंट तक ही जाएगी।

  • गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा अब जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी।

  • गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा अब 15 अक्टूबर तक केवल फिरोजपुर कैंट तक जाएगी।

  • गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा अब जम्मूतवी की बजाय फिरोजपुर कैंट से चलेगी।

रिस्टोर रेल सेवा:

  • गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 6 सितंबर से फिर से पटरी पर लौटेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now