Haryana News: नंदू गौशाला की होगी कायाकल्प, नपा धारूहेड़ा उठाने जा रही ये बडा कदम

On: March 21, 2026 8:21 PM
Follow Us:
Nandu gosala dharuhera

धारूहेड़ा: सुविधाओं को लेकर कई सालों से विवादों में रही नंदू गौशाला के अब दिन फिरने वाले है। यहां पर रह रही गोवंशों की सुविधा के लिए नपा धारूहेड़ा की ओर से बड़ा सुधार किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने गोशाला परिसर में करीब 91 लाख की लागत से दो नए बडे टीन शेड लगाने का निर्णय लिया है, ताकि बारिश और सर्दी के मौसम में मवेशियों को बेहतर आश्रय मिल सके।

बता दे कि 2021 में जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से गरीब नगर में करीब सात एकड में गौशाला बनाई हुई है। गौशाला में बावल, धारूहेड़ा व रेवाड़ी से पकड़े जाने वाले गोवंशों को यहां पर रखा हुआ है। फिलहाल इस गौशाला में करीब 800 गोवंश हैं। कम टीन शेड के चलते काफी पशु खुले में रहते हैं।

इतना ही मवेशियों के लिए कम जगह व टीन शेड के अभाव में यहां पर पिछले कई महीनों से पशु नही भेजे जा रहे है। पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब पूरी गौशाला को चरणबद्ध तरीके से व्यवस्थित किया जाएगा। नपा की ओर से दो बडे टीम शेड बनाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा गोवंशों को यहां पर ठहराया जा सके।

ROHIT PRD GOSALAबता दें कि फिलहाल दानवीरों की सहयोग चार जगह टीन शेड बनाई हुई है जो इस गोवंशों के लिए कम है। नपा की ओर से ओर टीन शेड बनाने की पहल एक सराहनीय कदम है। टीन शेड बनने के बाद यहां पर और मवेशी रखे जा सकेंगें।
रोहित यादव, गौशाला प्रधान

 

SUMIT SEC DHRगोशाला में मवेशियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए दो बड़ी टीन शेड लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 91 लाख का बजट मंजूर किया है। टेक्निकल अप्रूवल के लिए अधिकारियों के पास भेजा गया है। अनुमति मिलने ही टीन शेड का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सुमित कुमार, नपा सचिव धारूहेड़ा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now