Haryana Court Holiday news: अदालत में पड़ीं छुट्टियां, जानिए अब कौन कौन से केसों की होगी सुनवाई

On: March 21, 2026 11:44 PM
Follow Us:

Haryana Court Holiday news:  हरियाणा में अदालत में सोमवार से एक माह के लिए गर्मी की छुट्टी शुरू हो गई है। बता दे कि पूरे प्रदेश में जून में सिविल कोर्ट में अवकाश रहता है।ऐसे में केवल जरूरी केस ही निपटाए जाएंगें।

 

जरूरी केसों की सुनवाई के लिए न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो केवल अवकाश के दौरान कामकाज संभालेंगे। इसके अतिरिक्त फौजदारी मुकदमे 15 जून तक सुने जाएंगे।

इसके बाद केवल जमानत और मुल्जिमों की पेशी के कार्य होंगे। जिला सत्र न्यायाधीश गुरुविंद्र सिंह वाधवा ने छुट्टी में आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए बावल, कोसली और रेवाड़ी कोर्ट में अलग-अलग न्यायिक अधिकारियों को अधिकृत किया है। Haryana Court Holiday news

रेवाडी में न्यायाधीशों की ड्यूटी तय

  • रेवाड़ी न्यायिक परिसर में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता 8 जून से 15 जून तक
  • अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंकिता शर्मा 16 से 20 जून
  • जतिन गर्ग 23 जून से 30 जून तक
  • सिविल जज वरिष्ठ खंड योगेंद्री 16 से 30 जून,
  • आदित्य सैनी सिविल जज जूनियर डिवीजन 16 से 30 जून
  • बावल में प्रदीप कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन
  • कोसली में अशोक कुमार 16 जून से 30 जून तक

जिला न्यायालय में 10 जिला सत्र न्यायाधीश सहित अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एवं 8 निचली अदालत के जज कार्यरत हैं। छुट्टी के चलते केवल दो जज ही कार्यरत रहेंगे। इसके साथ ही बावल एवं कोसली में दो-दो जज कार्यरत हैं जबकि छुट्टी के दिन एक-एक जज कार्यरत रहेंगे।Haryana Court Holiday news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now