Gold Silver Rates 12 June 2025: सोने चांदी के रेटों में बड़ी गिरावट, आज अचानक सस्ता हो गया सोना, देखें आज 12 जून 2025 के सोने चांदी के रेट

On: March 21, 2026 11:38 PM
Follow Us:
Gold Silver Rates 12 June 2025

Gold Silver Rates 12 June 2025: अगर आप सोने-चांदी की बढ़ते दाम के बीच खरीदारी का मौका तलाश रहे हैं तो आज आपके लिए वो मौका है. सोने की कीमत में आज गिरावट आई है. सोना ही नहीं आज चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोने-चांदी के रेट आज गिर गए हैं.

सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी

सोना और चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. दोनों कीमती घातुओं की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 124 रुपए कम होकर 96,235 रुपए हो गया है, जो कि पहले 96,359 रुपए था.

88 हजार के करीब आया सोने का रेट

22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 88,151 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 88,265 रुपए पर था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 72,269 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 72,176 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई है. चांदी का दाम 1,506 रुपए कम होकर 1,05,494 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,07,000 रुपए प्रति किलो था.

वायदा बाजार में अलग ही दिशा

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में विपरीत दिशा में कारोबार हुआ. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.32 प्रतिशत बढ़कर 97,126 रुपए और चांदी के 4 जुलाई 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.57 प्रतिशत कम होकर 1,06,139 रुपए हो गई है. वायदा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी कीमतों में विपरीत दिशा में कारोबार हुआ.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हुआ महंगा

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 0.60 प्रतिशत बढ़कर 3,362.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.44 डॉलर प्रति औंस पर थी. 1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,073 रुपए या 26.35 प्रतिशत बढ़कर 96,235 रुपए पर पहुंच गया है.

वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,477 रुपए या 22.64 प्रतिशत बढ़कर 1,05,494 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है. इसके अतिरिक्त, डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 85.44 पर बंद हुआ. इसकी वजह एफआईआई और डीआईआई की खरीदारी और डॉलर इंडेक्स के सपाट रहने को माना जा रहा है. आईएएनएस

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now