Bulldozer Action: रेवाडी में चार एकड में बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

On: March 21, 2026 11:39 PM
Follow Us:
Bulldozer Action: रेवाडी में चार एकड में बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Bulldozer Action: जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को रामगढ रोड के पास करीब चार एकड़ जमीन विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों में निर्माण तोड़े। टीम के पहुचते ही अफरा तफरी मच गई।Bulldozer Action

 

डीटीपी मंदीप सिहाग ने बताया कि गांव रामगढ के पास बिना अनुमति के चार एकड़ में 18 डीपीसी व तीन चारदीवारी व दो मकानो को तोडा गया हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसी के चलते प्लाट मालिकों आवाज दब रह गईBulldozer Action
पिछले कई माह से जिला नगर योजनाकार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अवैध निर्माणों पर तोड़फोड की कार्रवाई की जा रही है।  जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा प्लाॅट खरीदने से पहले काॅलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें।

किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। उन्होंने बताया कि अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाॅट बेच देते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now