Breaking News: UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट Suspend

On: March 21, 2026 8:55 PM
Follow Us:

Breaking News:  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक खाता शुक्रवार शाम कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया, जिस पर उनकी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। इसी बीच सरकारी सूत्रों का भी जवाब आया है और उन्होंने बताया है कि सपा प्रमुख का फेसबुक अकाउंट क्यों सस्पेंड हुआ?

जानिए कितने थे फोलाअर्स: बता दें कि अखिलेश यादव का 80 लाख से ज़्यादा ‘फ़ॉलोअर्स’ वाले फेसबुक खाते को शुक्रवार शाम लगभग छह बजे निलंबित कर दिया गया। सपा प्रमुख इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते थे। इस खाते को निलंबित करने के बाद उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और सरकार पर आरोप लगाए।Breaking News

 

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने “एक्स” पोस्ट किया, “देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के फेसबुक खाते को निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है।” चांद ने लिखा, “भाजपा की सरकार ने देश मे अघोषित आपातकाल लगा रखा है, जहां विरोध मे उठने वाली हर आवाज़ को भाजपा दबा देना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।”Breaking News

क्यों सस्पेंड हुआ फेसबुक अकाउंट?
इस मामले में जवाब देते हुए सरकारी सूत्रों ने सपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है। सस्पेंशन फेसबुक के कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले एक पोस्ट के कारण हुआ।Breaking News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now