Bulldozer Action: अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

On: July 22, 2025 4:59 PM
Follow Us:
Bulldozer Action: अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Bulldozer Action: रेवाड़ी जिले के नगर योजनाकार विभाग  मंगलवार को अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान धारूहेड़ा के क्षेत्र के गांव ततारपुर व बावल के पातुहेडा में बिना अनुमति बनाई जा रही लगभग 9 एकड़ जमीन में विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया।

यहां बिना अनुमति के बनाए गए डीपीसी, चारदीवारी और कच्चे सड़कों को ध्वस्त किया गया।
योजनागार मंदीप सिंहाग ने बताया कि इन दोनो जगह प्रारंभिक निर्माण कार्य जैसे डीपीसी और सड़क निर्माण हो रहा था, जिसे ध्वस्त किया गया।Bulldozer Action

इन सभी कार्यवाहियों में जिला प्रशासन की देखरेख में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ नगर योजनाकार विभाग और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की गई।Bulldozer Action

पिछले कई माह से जिला नगर योजनाकार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अवैध निर्माणों पर तोड़फोड की कार्रवाई की जा रही है।  जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा प्लाॅट खरीदने से पहले काॅलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें।

किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। उन्होंने बताया कि अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाॅट बेच देते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now