Political News: हरियाणा में तीसरी बार BSP-INLD का हुआ समझोता, मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला को बनाया

On: July 11, 2024 6:19 PM
Follow Us:

Political News: हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहला राजनीतिक गठबंधन बन गया है। दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने राजधानी चंडीगढ़ में गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया है। इनेलो और बसपा के गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला को बनाया गया है।

 

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक साथ आ गए हैं। BSP Haryana  की 90 सीटों में से 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 53 सीटों पर इनेलो कैंडिडेट चुनाव मैदान में होंगे। दोनो पार्टियो की ओर ऐलान भी कर दिया है।

हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव होना है। बसपा सुप्रीमो  Mayawati  औरINLO  के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के बीच दिल्ली में एक घंटे तक बैठक हुई। बैठक में दोनो एक साथ मिलकर चुनाव लडने पर सहमति बनी। हरियाणा विधानसभा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

INLO 2

दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने राजधानी चंडीगढ़ में गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया है। इनेलो और बसपा के गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला को बनाया गया है।

चोटाला होगें  Haryana CM
सबसे पहले वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ था।1996 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने एक और इनेलो ने चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2018 में इनेलो और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

अब फिर 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दल साथ आएं हैं। हरियाणा के अक्टूबर माह में चुनाव होने है। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों में से इनेलो 53 और बहुजन समाज पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दलों के बीच तीसरी बार गठबंधन हुआ है। जैसे ही एनेलो ने ऐलान किया तो दूसरी पाटियों मेंं हल चल मच गई है।

हरियाणा विधानसभा ताजा स्थिति
हरियाणा में फिलहाल नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार है। 90 विधायकों वाली विधानसभा में अभी 88 विधायक हैं। बता दे कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें मिली थीं। इसके बाद पार्टी ने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई।

मार्च में दोनों दलों का गठबंधन टूट गया। इसके बाद खट्‌टर सरकार ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार चलाई। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बाद में मनोहर लाल खट्‌टर ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। नायब सैनी ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। फिलहाल नायब के नेतृत्व में हरियाणा में अकेले ही चुनाव लडा जा रहा है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now