New Railway Line : शुरू हुआ नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य, जमीन मालिकों के खाते में इस दिन आएगा पैसा!

On: June 6, 2025 7:26 AM
Follow Us:
New Railway Line

New Railway Line : राजस्थान के लोगों के लिए के बड़ी खबर सामने आई है। धौलपुर जिले को पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन से जोडने की बहुप्रतीक्षित धौलपुर-सरमथुरा-करौली रेलवे लाइन पर काम शुरू हो चुका है। अब रेलवे प्रशासन ने जिले के बाड़ी में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

अब केवल जमीन मालिकों को राशि देना शेष है। उम्मीद है कि रेलवे आगामी सोमवार से धनराशि का वितरण शुरू कर देगा। यह राशि सीधे भूमि मालिक के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। बता दें कि रेलवे की ओर से धौलपुर और बाड़ी उपखण्ड में करीब 113.11 करोड़ रुपए अवार्ड राशि जारी की जाएगी। यानी एक अरब 13 करोड़ रुपए बटेंगे।

हालांकि, इसमें सरमथुरा उपखंण्ड की भूमि अभी शामिल है। जिला प्रशासन की ओर से सरम थुरा उपखंड में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही प्रशासन की ओर विज्ञप्ति जारी कर संबंधित से आपत्ति मांगी जाएगी।

गौरतलब रहे कि धौलपुर-सरमथुरा-तांतपुर छोटी लाइन के स्थान पर रेलवे की ओर से ब्राड गेज लाइन बिछाई जा रही है। धौलपुर उपखण्ड में छोटी लाइन के स्थान पर बड़ी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य गत वर्ष ही शुरू हो गया था।

अब बाड़ी उखखंड ट्रेक बिछाने का कार्य शुरू होगा है। बाड़ी के बाद रेलवे प्रशासन सरमथुरा उपखंड में कार्य शुरू करेगा। सरमथुरा उपखंड में करीब 100 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें होकर रेलवे

यहां से गुजरेगी रेलवे लाइन
करौली जिले में अभी रेलवे लाइन और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। करौली में द्वितीय फेज में कार्य शुरू होगा। हालांकि, भूमि अधिग्रहण कार्य में देरी की वजह से रेलवे प्रोजेक्ट पूर्ण होने में अभी और समय लग सकता है। हालांकि, सरमथुरा तक जिले के बाड़ी और धौलपुर उपखंड में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर अब मालिकों को अवार्ड राशि जारी की जाएगी।

बाड़ी उपखंड में करीब 122 हेक्टेयर भूमि में होकर रेलवे लाइन निकलेगी। यहां पर 86.11 करोड़ रुपए के अवार्ड जारी होंगे। वहीं, धौलपुर उपखंड में करीब 28 करोड़ रुपए की राशि बटेगी।

यहां पर करीब 18 हेक्टेयर भूमि है। वहीं, सरमथुरा में 100 हेक्टयेर भूमि है। यहां पर नियम 20 एफ के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है। अब एक माह का विज्ञप्ति जारी कर आपत्तियां मांगी जाएगी। उसके बाद अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now