Breaking News: धारूहेड़ा बस स्टैंड देख-रेख के अभाव में कई वर्षों से बदहाली से जूझ रहा है। बस स्टैंड के मुख्य रास्ते व परिसर में माॅनसून की शुरुआत होते ही बारिश का पानी जमा होना शुरू हो गया था। इस जमा हुए पानी से उठ रही दुर्गंध से आसपास रहने वाले नागरिक, दुकानदार व यात्री परेशान है।
पानी को निकालने के लिए स्थानीय दुकानदारों व जागरूक नागरिकों ने शिकायत भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। बस स्टैंड परिसर में भरे पानी के कारण सवारियों को बसें परिसर के बाहर से ही बैठाने व उतारने के कारण दिनभर बाहर सामने हाईवे पर ही जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।
औद्योगिक क्षेत्र के बस स्टैंड की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है। यहां से दिनभर में बड़ी संख्या में यात्री धारूहेड़ा से जयपुर व दिल्ली की तरफ आवागमन करते हैं। बस स्टैंड पर करीब तीन चार दिन बारिश व दूषित पानी भरा खड़ा हुआ है।
बत दें कि पुराने एवं ख़राब भवन पीडब्लूडी ने कंडम घोषित कर गिरवा दिया था। इसी के स्थान पर नए बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित किया गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसकी टेंडर प्रकिया हो चुकी है। लोगो को इस बिल्डिंग बनने का बेसबरी से इंतजार है।

















