धारूहेड़ा हीरो मोटोकोर्प : धारूहेड़ा स्थित Hero MotoCorp में कर्मचारी यूनियन चुनाव हर साल आयोजित किए जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यहां पहला चुनाव कब हुआ था। इस खबर में जानिए 1986 से लेकर अब तक यूनियन चुनावों का पूरा इतिहास। hero-motocorp-union-election-history
धारूहेड़ा स्थित Hero MotoCorp मंगलवार को कर्मचारी यूनियन के तीन प्रमुख पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। हर साल मार्च माह में तीन पदो के लिए चुनाव करवाए जाते है। यूनियन स्थापना दिवस के बाद कभी भी यूनियन की सहमति से प्रबधन चुनाव करवा देती है। इस बार 39 वें प्रधान पद के लिए चुनाव करवाएं गए। जिसमें कृष्ण आकेडा की टीम ने जीत दर्ज कारवाई।Hero Motocorp Dharuehera
जानिए यूनियन के नियम: बता दे कि हर तीन पदों के लिए चुनाव करवाए जाते है बाद में प्रधान की ओर से कार्यकारिणी गठित की जाती है। यूनियन की ओर से किसी भी कर्मचारी के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठाई जाती है। हीरो की यूनियन बहुत ही सराहनीय है बेमिशाल है यही कारण है यहां की गाडियां देश ही नही विदेश में भी छाई हुई है। इस प्लाटं की सैपंडर बाइक पिछले कई सालो ने नंबर वन है। इतना बेस्ट प्रोडेक्ट में पिछले कई सालो से हीरो मोटो कोर्प के पास ही अवार्ड है।Hero Motocorp Dharuehera

हीरो होंडा की नीव रखी थी 1985 मे: बता दे हाईवे स्थित मालपुरा में हीरो होंडा की नीव 1985 मे रखी गई थी। करीब एक साल बाद ही कपंनी में कर्मचारियों ओर प्रबधन के बीच टकराव हो गया। टकराव इतना बढ गया था कि प्रबधन की ओर से पुलिस बुलाकर कर्मचारियों की जमकर धुलाई तक कर दी। आलम यहां तक था कि कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए छिपते हुए घूमते थे। लेकिन काफी संघर्ष के बाद 1986 में कर्मचारियो को यूनियन बनाने में सफलता मिल सके।
2026 में चुनाव का परिणाम: बता दे इस बार यानि 24 मार्च 2006 को हुए चुनाव में कुल 1709 कर्मचारियों में से 1682 कर्मचारियों ने मतदान कर उत्साह दिखाया। प्रधान पद पर कृष्ण चंद, महासचिव पद पर इंद्रजीत और कोषाध्यक्ष पद पर दिलदार जागिड ने जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया कंपनी परिसर में निर्धारित नियमों के तहत पूरी कराई गई। सुरक्षा के लिए चुनाव परिसर पर पुलिस बल तैनात किया गया।

कृष्ण आकेडा टीम ने 2026 में रचा इतिहास: चुनाव अधिकारी के अनुसार हर वर्ष यूनियन के तीन पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाते हैं। इस बार कुल मतदान में 32 मत निरस्त (कैंसिल) कर दिए गए। प्रधान पद के लिए कृष्ण चंद को 956 मत मिले, जबकि शिव शर्मा को 625 और कृष्ण कुमार को 81 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर इंद्रजीत को 971 मत, सोनू को 601 और हरिप्रकाश को 99 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दिलदार जागिड को 983 मत हासिल हुए, जबकि देवी दयाल को 582 और रोहताश सिंह को 106 मतों से संतोष करना पड़ा।
21 मार्च को होता है कर्मचारी यूनियन स्थापन दिवस: हीरो मोटो कोर्प धारूहेड़ा में कर्मचारी यूनियन की स्थापना 21 मार्च 1986 को हुई थी। उसी दिन 21 मार्च को यूनियन दिवस हर्षोल्ला से मनाया जाता है। इतना ही नहीं इसी कपंनी में रंगारंगा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है।
सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव: स्थानीय स्तर पर इन चुनावों का सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव भी देखने को मिलता है। कई बार यूनियन से जुड़े प्रतिनिधि क्षेत्र की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। यही कारण है कि हर साल होने वाले ये चुनाव न केवल कंपनी के अंदर बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनते हैं। वर्तमान में भी यूनियन चुनाव कर्मचारियों की भागीदारी और संगठन की मजबूती का प्रतीक बने हुए हैं, जो आने वाले समय में भी इसी तरह जारी रहने की संभावना है।

















