मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Road : देहरादून से गुरुग्राम का सफर होगा आसान , ग्राम, 24000 करोड़ की आएगी लागत

On: June 6, 2025 6:07 PM
Follow Us:
haryana

New Road:  राजधानी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और भीड़भाड़ कम करने के लिए 24000 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है और कार्य जल्द शुरू होगा.New Road

दिल्ली से बिना रुके हरियाणा, देहरादून और नोएडा तक सफर

पेट की चर्बी से कैसे छुटकारा पाएं? -23 किग्रा 2 सप्ताह में। नुस्खा यहाँ है …
सीएम गुप्ता ने जानकारी दी कि नई योजनाओं के तहत दिल्ली में प्रवेश किए बिना ही नोएडा, गुरुग्राम, देहरादून जैसे शहरों तक निर्बाध यात्रा संभव हो सकेगी. यह कदम राष्ट्रीय राजधानी के ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

केंद्र सरकार ने अब तक दिए 1.25 लाख करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए अब तक 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की हैं. हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन योजनाओं की समीक्षा हुई, जिसमें उपराज्यपाल वीके सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद और मंत्रीगण भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें  Rewari: महाराजा दक्ष प्रजापति चौक पर लगेंगे CCTV कैमरे

दिल्ली में चल रही और पूरी हो चुकी बड़ी परियोजनाएं
सीएम गुप्ता ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में ₹35000 करोड़ की सड़क परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जबकि ₹64000 करोड़ की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं. इनमें कई अहम कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे शामिल हैं:

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (135 किमी) – ₹12000 करोड़
धौला कुआं-गुरुग्राम कॉरिडोर – ₹373 करोड़
दिल्ली-पानीपत हाईवे कॉरिडोर – ₹2205 करोड़
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (32 किमी हिस्सा) – ₹3500 करोड़
नई परियोजनाओं में कौन-कौन से रूट होंगे शामिल?

दिल्ली की आगामी परियोजनाओं में शामिल हैं:
शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला रोड तक 7 किमी अंडरपास
आईएनए से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड रोड – जो आगे चलकर गुरुग्राम और फरीदाबाद से जुड़ेगा
दिल्ली से कटरा और अमृतसर को जोड़ने वाला नया हाईवे – जो UER-II से जुड़ेगा
UER-II का विस्तार – जो अलीपुर को ट्रोनिका सिटी और दिल्ली-देहरादून मार्ग से जोड़ेगा
सराय काले खां से IGI एयरपोर्ट तक सुरंग पर भी चल रही स्टडी
सीएम गुप्ता ने कहा कि सराय काले खां से IGI एयरपोर्ट तक अंडरग्राउंड टनल के लिए अध्ययन चल रहा है. इसके साथ ही, अवसंरचना विकास में जलभराव जैसी समस्याओं को एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग मिलकर हल करेंगे.

यह भी पढ़ें  haryana Toll news: नारनौल रोड पर टोल शुरू: इस रूट पर बढा किराया, जानिए कितना

दिल्ली-मेरठ और द्वारका एक्सप्रेसवे समेत कई प्रोजेक्ट लगभग पूरे
वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट्स में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का 92% काम, द्वारका एक्सप्रेसवे का 98%, और UER-II का 95% कार्य पूरा हो चुका है.

डीएनडी इंटरचेंज-कालिंदी कुंज-जेवर एयरपोर्ट लिंक रोड का भी 93% कार्य पूर्णता के करीब है. दिल्ली की कई प्रमुख सड़कें जैसे रोहतक रोड, एमजी रोड, आश्रम से बदरपुर मार्ग आदि अब एनएचएआई के अधीन हैं.

रेलवे क्रॉसिंग से निजात के लिए बनाए जाएंगे नए अंडरपास और ओवरब्रिज
रेलवे क्रॉसिंग के कारण ट्रैफिक बाधाओं को खत्म करने के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से रोड अंडर ब्रिज (RUB) और रोड ओवर ब्रिज (ROB) बनाए जाएंगे. यह काम एनएचएआई द्वारा खर्च वहन कर दिल्ली लोक निर्माण विभाग के सहयोग से किया जाएगा.

यह भी पढ़ें  पत्नी ने भेजा पति के बॉस को लेटर, लिखा- वर्क फ्रॉम होम हटाओ ओफिस में बुलाओ, नहीं तो टूट जाएगी शादी

वेस्ट मटेरियल से बनेंगी सड़कें, लैंडफिल का भार भी होगा कम
सीएम गुप्ता ने कहा कि आगे चलकर सभी नई सड़क परियोजनाओं में वेस्ट मटेरियल का उपयोग किया जाएगा. इससे लैंडफिल साइट पर दबाव घटेगा और कचरे को संसाधन में बदलने की दिशा में भी एक ठोस कदम होगा.

केंद्र और एनएचएआई को मुख्यमंत्री का धन्यवाद
सीएम ने कहा, “मैं दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और ट्रैफिक से राहत दिलाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी जी का धन्यवाद देती हूं.” उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न सिर्फ दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के राज्यों के लोगों को भी बेहतर, सुरक्षित और तेज़ आवाजाही की सुविधा मिलेगी.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now