मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Namo Bharat Train: गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, बनेगे कुल 6 स्टेशन  

On: May 21, 2025 11:33 AM
Follow Us:
Namo Bharat Train

Namo Bharat Train: दिल्ली और मेरठ के बीच दौड़ रही नमो भारत ट्रेन (पूर्व में RRTS के नाम से जानी जाती) अब सिर्फ एक रूट तक सीमित नहीं रहेगी. आने वाले दिनों में यह ट्रेन गाजियाबाद से जेवर तक तो जाएगी ही, इसके साथ ही इसका नेटवर्क गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा तक भी फैलाया जा रहा है. यानी बहुत जल्द दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को और ज्यादा तेज, किफायती और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलने जा रही है.

गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक चलेगी नई लाइन 

नए विस्तार में गुरुग्राम के इफको चौक से ग्रेटर नोएडा तक नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है.

इफको चौक स्टेशन इस रूट की शुरुआत होगी
इसके बाद ट्रेन गुरुग्राम सेक्टर 54 स्टेशन से गुजरेगी
यह मार्ग फरीदाबाद होते हुए नोएडा सेक्टर 143 से होकर ग्रेटर नोएडा सूरजपुर तक पहुंचेगा
इस पूरे रूट का उद्देश्य है कि दिल्ली के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों को नोएडा और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें  Haryana News: नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर अफरा-तफरी, करनाल में रोडवेज बस हादसा

फरीदाबाद को मिलेंगे दो प्रमुख स्टेशन 

इस एक्सटेंशन से फरीदाबाद के यात्री भी सीधे नमो भारत ट्रेन से जुड़ जाएंगे. पहला स्टेशन बाटा चौक पर प्रस्तावित है. दूसरा स्टेशन फरीदाबाद सेक्टर 85/86 के पास बन सकता है. इससे फरीदाबाद के लाखों यात्रियों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर तक सीधा कनेक्शन मिलेगा.

नोएडा सेक्टर 143 और सूरजपुर को भी मिलेगा लिंक
नए विस्तार के तहत नोएडा के सेक्टर 143 में एक और प्रमुख स्टेशन बनाया जाएगा. यह सेक्टर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, जिससे आईटी प्रोफेशनल्स और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. इस लाइन का अंतिम कनेक्शन ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में होगा. जहां यह गाजियाबाद-जेवर रूट से जुड़ेगी. यह स्टेशन जेवर एयरपोर्ट की दिशा में जाने वाले यात्रियों के लिए अहम हब बनेगा.

यह भी पढ़ें  Haryana News: यात्री ध्यान दें, धुलंडी पर इन रूटों पर नहीं चलेगी हरियाणा रोडवेज बसें

जल्द ही सराय काले खां तक पहुंचेगी दिल्ली-मेरठ लाइन
दिल्ली से मेरठ तक पहले से चल रही नमो भारत ट्रेन को अब सराय काले खां तक विस्तार देने की योजना है. यह स्टेशन दिल्ली के केंद्रीय भाग में स्थित है और आईएसबीटी, मेट्रो और बस सेवाओं के लिए कनेक्शन हब है. इससे दिल्ली में लोकल ट्रैवल के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधाजनक ट्रांजिट मिलेगा.

दिल्ली-NCR के परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव
नमो भारत के इस नए विस्तार से दिल्ली-एनसीआर में हाई-स्पीड और लो-कॉस्ट ट्रांसपोर्ट की नई लहर आएगी. खास बात यह है कि इससे यात्रा का समय घटेगा. सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों की सुविधा में भारी इजाफा होगा. नमो भारत का यह नेटवर्क न केवल यात्रियों को तेज गति से एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाएगा. बल्कि इसे हरित और टिकाऊ परिवहन प्रणाली का भी दर्जा दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें  राष्ट्रीय साझा अहीर रेजीमेंट निर्माण मुहिम यात्रा का धारूहेडा में किया स्वागत

 

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now