Train Cancelled: हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द, स्टेशन जाने से पहले खबर जरूर पढ़ें, पूरी लिस्ट यहां देखें

On: March 21, 2026 8:07 PM
Follow Us:
Train Cancelled:

Train Cancelled: सर्दियों की शुरुआत होते ही कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाने लगा है। उत्तर हरियाणा में फिलहाल इसका असर कम है, लेकिन आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए अंबाला रेल मंडल और उत्तरी रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया है। ताकि कोहरे के कारण परिचालन प्रभावित न हो, कई ट्रेनों को पहले ही रद्द कर दिया गया है। साथ ही प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और अन्य यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं की पूरी जांच भी की गई है ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।

कोहरे के मद्देनजर कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें काठगोदाम–जम्मूतवी, जम्मूतवी–काठगोदाम, मालदा–नई दिल्ली, बरौनी–अंबाला, ऋषिकेश–जम्मूतवी और लालकुंआ–अमृतसर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। ये रद्दीकरण 4 दिसंबर से लेकर फरवरी के आखिरी सप्ताह तक लागू रहेगा।

साथ ही कुछ ट्रेनों की संचालन अवधि में भी कटौती की गई है। आनंद विहार–भागलपुर गरीबरथ ट्रेन सप्ताह में केवल दो दिन चलेगी। हरिद्वार–काठगोदाम ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ग्वालियर–बरौनी ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी और कानपुर–नई दिल्ली ट्रेन सप्ताह में चार दिन ही चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक जानकारी अवश्य जांच लें। कोहरे के दौरान समय से पहले स्टेशन पहुंचें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा और सुविधा के लिए ये कदम आवश्यक हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now