मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

धारूहेड़ा में अतिक्रमण के चलते जाम हुआ आम, भगत सिंह चौक पर लगा चार घंटे जाम

On: February 1, 2026 11:12 AM
Follow Us:
धारूह़ेडा में अतिक्रमण के चलते जाम हुआ आम, भगत सिंह चौक पर लगा चार घंटे जाम

धारूहेड़ा: भगत सिंह चौके पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण पिछले कई दिनो से सुबह शाम जाम की स्थिति बनी हुई। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण की वजह से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भगत सिंह चौक सबसे व्यस्त चौक है। आये दिन यहां पर भयंकर जाम लगता है। क्योंकि सड़क किनारे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध पार्किंग के कारण कई जगहों पर एक साथ दो वाहन निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें  Haryana के पानीपत जाने वाले सावधान, ये रूट रहेगा बंद, यहां पढे ट्राफिक एडवाईजरी

चार घंटे लगा रहा जाम: शनिवार रात को करीब चार घंटे जाम लगा रहा। जाम की स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों में रोष देखने को मिला। कई लोगों ने बताया कि रोजाना इस चौक से गुजरने में अतिरिक्त समय लग रहा है, जिससे कामकाज और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

जाम हुआ आम: हरदिन लगने वाले जाम से वाहन चालक परेशान है। लोगों ने मांग की है चौक के आस पास अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर भी सख्ती की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर जाम में फंसे वाहन

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now