Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? यहां जाने ​मौसम विभाग की अलर्ट

On: January 30, 2026 7:59 PM
Follow Us:
WEATHER

Kal Ka Mausam: देश में एक ओर जहां शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पांच राज्यों—राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख—में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।Kal Ka Mausam

शीतलहर का असर : इसके साथ ही 19 से अधिक शहरों में शीतलहर का असर और तेज होने की संभावना है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों में हालात और गंभीर बने हुए हैं, जहां लगातार बर्फबारी के कारण कई नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।Kal Ka Mausam

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पांच राज्यों—राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख—में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। राजस्थान में 31 जनवरी को बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर भारत के कई जिलों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली, अमेठी, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और मेरठ में सुबह के समय शीतलहर चलेगी। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, सोनीपत और पानीपत में भी कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के मानसा, बठिंडा, बरनाला, मुक्तसर और फाजिल्का में भी सुबह के समय ठंड का असर तेज रहेगा।

दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 1 फरवरी और 3 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है। 30 जनवरी को सुबह के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी को 15 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सहारनपुर, बरेली, अयोध्या, बिजनौर, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, मिर्जापुर, कुशीनगर और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है। राजधानी लखनऊ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कोहरे का असर:बिहार में भी सुबह के समय कोहरे का असर बना रहेगा। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण तथा गोपालगंज में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पाला गिरने की संभावना:उत्तराखंड में 30 जनवरी को कई जिलों में पाला गिरने की संभावना जताई गई है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में पाले का असर देखा जा सकता है। वहीं 1 फरवरी और 3 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि नैनीताल में तापमान 19 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बारिश और बर्फबारी : हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। मनाली में अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे बर्फबारी और बढ़ सकती है।

कोहरे की चेतावनी : पंजाब में अधिकांश जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, बठिंडा, संगरूर और गुरदासपुर में सुबह के समय यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारी बारिश की संभावना : जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अनंतनाग, गांदरबल, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी, किश्तवार और आसपास के इलाकों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश का दौर शुरू ‘ राजस्थान में 1 फरवरी से फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो 3 फरवरी तक जारी रह सकता है। झुंझुनू, सीकर, चुरू, बीकानेर और अलवर में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जयपुर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

घने कोहरे का अलर्ट’ मध्य प्रदेश में 30 जनवरी को कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, पन्ना, विदिशा, सतना, छतरपुर और सीधी में सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है। राजधानी भोपाल में बादल छाए रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोहरे का असर:बिहार में भी सुबह के समय कोहरे का असर बना रहेगा। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण तथा गोपालगंज में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पाला गिरने की संभावना:उत्तराखंड में 30 जनवरी को कई जिलों में पाला गिरने की संभावना जताई गई है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में पाले का असर देखा जा सकता है। वहीं 1 फरवरी और 3 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि नैनीताल में तापमान 19 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बारिश और बर्फबारी : हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। मनाली में अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे बर्फबारी और बढ़ सकती है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now