IPS success story: डॉक्टरी छोड़ IPS बनी ये महिला अधिकारी! हर जगह हो रही तारीफ

On: March 21, 2026 11:33 PM
Follow Us:
This woman officer left her medical profession and became an IPS officer! She is getting praises everywhere (1)

IPS success story:  वैसे तो आपने सफलता की कई कहानियां सुनी और देखी होंगी, लेकिन कई कहानियां बेहद दिलचस्प होती हैं. आज इस खबर में हम आपको आईपीएस नवजोत सिमी (Navjot Simi Success story) की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं. उनकी कहानी आपके लिए काफी प्रेरणादायक हो सकती है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आईपीएस अधिकारी का पद पाया है. वह अपनी निर्णय लेने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं. पीएम मोदी भी इस महिला आईपीएस अधिकारी के मुरीद हो गए. खबर में जानिए नवजोत सिमी की दिलचस्प कहानी के बारे में. IPS success story

डॉक्टर से आईपीएस बनने का सफर-

नवजोत सिमी को यह सफलता पहले प्रयास में नहीं मिली, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने आईपीएस का पद हासिल किया है. अपनी कड़ी मेहनत से आज वह बिहार कैडर की आईपीएस (Bihar Cadre IPS Navjot Simi) बन गई हैं. आईपीएस अधिकारी डॉ. नवजोत सिमी (Navjot Simi IPS success story) की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से पढ़ाई की है और वहीं से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की है, लेकिन नवजोत सिमी को डॉक्टर का करियर पसंद नहीं आया और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।IPS success story

दूसरे प्रयास में मिली सफलता-

सबसे पहले नवजोत सिमी ने साल 2016 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा (UPSC ki tayari kaise kre) दी, जिसे पास करने के बाद वह इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन फाइनल सेलेक्शन में रह गईं, इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी असफलता को सफलता में बदल दिया। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में एक बार फिर सिविल सेवा (UPSC exam preparing) की परीक्षा दी और जिसमें उन्हें 735वीं रैंक मिली।

नवजोत सिमी की पारिवारिक पृष्ठभूमि-

डॉ. नवजोत सिमी के निजी जीवन की बात करें तो नवजोत सिमी (Success Story Of Navjot Simi) पंजाब से हैं और उनका जन्म 1987 में पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था. नवजोत सिमी (IPS Success Story Navjot Simi) शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई मॉडल पब्लिक स्कूल, पखोवाल, पंजाब से हुई. डॉ. नवजोत सिमी (Navjot Simi inspirational story) ने 2017 में IPS का पद पाने के बाद फरवरी 2020 में IAS तुषार सिंगला से शादी की. IAS तुषार सिंगला भी पंजाब से हैं.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now