मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के करनाल में इस गाय ने रचा इतिहास, 24 घंटे में दिया 87 किलो से ज्यादा दूध, तोड़ा ये रिकॉर्ड

On: May 20, 2025 10:04 PM
Follow Us:
Haryana News

Haryana News: हरियाणा में करनाल जिले में एक किसान की गाय ने इतिहास रच दिया है। गाय ने 24 घंटे में 87 किलो 740 ग्राम दूध देकर एशिया में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय का रिकॉर्ड तोड़ दिया और नया रिकॉर्ड बना दिया है।Haryana News

जानकारी के मुताबिक, गाय का नाम ‘सोनी’ है और उसने नया रिकॉर्ड बनाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल में आयोजित डेयरी मेले में दर्ज की गई है। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली गाय ने 70 किलो 548 ग्राम दूध दिया है।

यह भी पढ़ें  Heat waves: अभी नहीं थमेगा गर्मी का सितम, यहां जानिए गर्मी से बचने के उपाय ?

खबरों की मानें, दो ये दोनों गाय एक ही किसान सुनील मेहला की हैं। ये हॉल्स्टीन फ्रिसियन (HF) नस्ल की हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उनकी डेयरी की गाय ने ही लगातार दूसरी बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फरवरी में लगा था मेला, अब आया है रिजल्ट

खबरों की मानें, तो झिंझाड़ी गांव के सुनील मेहला ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक डेयरी मेला लगा था। यह मेला करनाल के NDRI में  आयोजित हुआ था। इस दौरान उनकी गाय ने 87 किलो 740 ग्राम दूध देकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले 2024 में उनकी ही डेयरी की गाय ने 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब उनकी दूसरी गाय सोनी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। NDRI की ओर से से इसका रिजल्ट जारी किया गया है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Political News: ये क्या हो रहा है Rewari में कापडीवास के बाद अब पूर्व जिला प्रमुख व पूर्व जिला पाषर्द ने दिखाई BJP में आस्था

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now