मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा के इस जिले में चला प्रशासन का पीला पंजा, 14 एकड़ जमीन से हटाया कब्जा

On: May 30, 2025 8:38 AM
Follow Us:
Haryana news (

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा के सोनीपत जिले में 14 एकड़ जमीन पर प्रशासन का पीला पंजा चला है और अवैध निर्माण को हटा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से बुधवार को खरखौदा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुल 14.15 एकड़ क्षेत्र में फैली चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यह कदम अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उठाया गया, जिसमें न केवल कच्चे व पक्के रास्तों को निशाना बनाया गया, बल्कि चिन्हित सड़कों को भी पूरी तरह से उखाड़ा गया। Haryana News

यह भी पढ़ें  EIC की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन दिल्ली में, जानिए क्यों पडी इसकी जरूरत ?

जानकारी के मुताबिक, जिला योजनाकार विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने बुधवार को खरखौदा में अपनी कार्रवाई को शुरू करते हुए सोनीपत बाईपास चौक से आगे चलकर थाना कला मार्ग के बीच में 334बी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सवा दो एकड़ जमीन पर काटी जा रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जिसमें डेढ़ एकड़ में बनाए गए कच्चे रास्तों को उखाड़ा गया। इसी अवैध कालोनी से कुछ दूरी पर सात एकड़ में तैयार की जा रही अवैध कालोनी में करीब तीन एकड़ में बनाए गए कच्चे रास्तों को उखाड़ने का काम किया। Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में बड़ी कार्रवाई! 68 डॉक्टरों की एक झटके में छुट्टी, स्वास्थ्य विभाग ने दिखाई सख्ती!

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद टीम सोनीपत बाईपास चौक से खांडा चौक बाईपास मार्ग पर चलते हुए ढाई एकड़ में फैली अवैध कालोनी पर कार्रवाई करने पहुंची। जहां पर करीब 250 मीटर में गली बनाकर बिछाई गई इंटरलाक टाइलों को उखाड़ा दिया गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद टीम ने इससे कुछ ही दूरी पर स्थित ढ़ाई एकड़ में ही बनाई जा रही अवैध कालोनी की ईँटों से बनी दो एकड़ की गलियों को उखाड़ने का काम किया। Haryana News

यह भी पढ़ें  High Court Vacancies : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी, 4 अगस्त तक करें आवेदन

जानकारी के मुताबिक, जिला योजनाकार विभाग की तरफ से अपनी कार्रवाई के दौरान स्पष्ट किया गया है कि अवैध कालोनियों पर इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now