मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HKRNL में शिफ्टिंग के लिए इन दिन खुलेगा पोर्टल

On: January 23, 2026 7:52 PM
Follow Us:
HKRNL

HKRNL :  हरियाणा सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) में शिफ्ट करने के लिए एक बार फिर पोर्टल खोलने का फैसला किया है। सरकार की ओर से 20 फरवरी तक इसके लिए अलग से विंडो खोली जाएगी, जिसके माध्यम से अनुबंधित कर्मचारी अपना ब्योरा अपलोड कर सकेंगे। इस फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो पहले किसी कारणवश पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाए थे।HKRNL

लंबे समय से पोर्टल खोलने की मांग: के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से लंबे समय से पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की जा रही थी। कई जगहों पर ऐसे अनुबंधित कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनका डाटा पहले अपलोड नहीं हो सका या जिनकी जानकारी में त्रुटि रह गई थी। अब सरकार के इस निर्णय के बाद संबंधित कर्मचारियों को एक और अवसर मिलेगा, जिससे वे एचकेआरएनएल के तहत शिफ्ट हो सकेंगे।HKRNL

यह भी पढ़ें  Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से जयपुर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दिल्ली से जयपुर जाएंगे मात्र 3 घंटे में

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आवेदन केवल निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को इस बारे में समय रहते जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र कर्मचारी इस अवसर से वंचित न रह जाए। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक अनुबंधित कर्मचारियों को एचकेआरएनएल के दायरे में लाया जाए, जिससे उनकी सेवाओं का नियमन एक समान व्यवस्था के तहत हो सके।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस टोल पर बड़ा खेल, खराब स्कैनर से हर दिन जनता से लूटी जा रही करोड़ों की रकम

बताया जा रहा है कि पोर्टल खुलने के बाद कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य से जुड़ा विवरण अपलोड कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल फिर बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now