Haryana : हरियाणा में घटा गरीबों का ग्राफ, 4 लाख से अधिक परिवार BPL सूची से बाहर

On: June 5, 2025 5:28 PM
Follow Us:
bpl

Haryana : हरियाणा सरकार ने फर्जी BPL कार्ड धारकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया हैं। जिन परिवारों ने गलत आय दिखाकर राशन कार्ड प्राप्त किए हैं, उन्हें BPL श्रेणी से बाहर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 1 लाख से ज्यादा ऐसे परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर दिए है। जिसके चलते अब इन परिवारों को जुलाई 2025 में राशन नहीं मिलेगी।

वहीं इससे महीने महीने में सैनी सरकार ने 3 लाख से ज्यादा परिवारों के BPL राशन कार्ड काटे गए थे। इस तरह से पिछले दो महीने में करीब 4.45 लाख परिवार बीपीएल लिस्ट से बाहर हो गए हैं और उनके बीपीएल कार्ड कैंसिल हो गए है।

प्रदेश में अब BPL परिवारों का आंकड़ा 48 लाख 5 हजार 547 रह गया है। फैमिली आईडी में आय सही करवाने के कारण अब आंकड़ा लगातार गिर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में BPL राशन कार्ड की संख्या मई में करीब 52 लाख 50740 थी। जबकि सदस्यों की संख्या एक करोड़ 99 लाख 36 हजार 943 पहुंच गई थी। ऐसे में करीब 2 करोड़ लोग हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे आ गए थे।

जब सरकार ने इसकी जांच शुरू हुई तो पिछले महीने 3,27,832 राशन कार्ड गलत आय पर BPL कैटेगरी में मिले, जिन्हें इस कैटेगरी से बाहर कर दिए गया था। अब हरियाणा में 1,17,361 राशन कार्ड और इस कैटेगरी से बाहर कर दिए गए हैं।

जिसके चलते हरियाणा में अब BPL राशन कार्ड की संख्या 52 लाख से घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई है। इसके साथ ही सदस्यों की संख्या 1 करोड़ 82 लाख 55 हजार 148 पर पहुंच गई है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now