मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के नए ज़िले हांसी के लिए आई पहली ख़ुशख़बरी, मिला पहला IAS DC, जानिए किस दिन संभालेंगे जिले की कमान

On: December 31, 2025 5:42 PM
Follow Us:
हरियाणा के नए ज़िले हांसी के लिए आई पहली ख़ुशख़बरी, मिला पहला IAS DC, जानिए किस दिन संभालेंगे जिले की कमान

हरियाणा: हरियाणा के 23वें जिले के रूप में अस्तित्व में आए हांसी के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलनी शुरू हो गई है। नायब सैनी सरकाार ने नए जिला हांसी के लिए पहला उपायुक्त नियुक्त कर दिया है। बता दे कि 2016 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल नरवाल को हांसी का पहला उपायुक्त बनाया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इस दिन बना था हांसी जिला: गौरतलब है कि CM Haryana  नायब सिंह सैनी ने 16 दिसंबर को हांसी को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 22 दिसंबर को सरकार की ओर से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिला घोषित होने के बाद से ही स्थानीय प्रशासनिक ढांचे को खड़ा करने की प्रक्रिया चल रही थी।

यह भी पढ़ें  Hero Splendor: हीरो के इस मॅाडल ने मचाया तहलका, यूथ की बनी Best Choice

DC  की नियुक्ति के साथ ही हांसी जिले का प्रशासनिक तंत्र औपचारिक रूप से सक्रिय हो गया है और विभिन्न विभागों के कामकाज को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की राह साफ हो गई है। प्रशासनिक और विकास से जुड़े विभिन्न विभागों में काम करने का उन्हें व्यापक अनुभव है, जिसे अब हांसी जिले के विकास में लगाया जाएगा।

IAS बनने से पहले Rahul Narwal ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान (B.V.Sc. & A.H.) की पढ़ाई की है। कृषि और ग्रामीण पृष्ठभूमि की समझ होने के कारण उनसे हांसी जिले के ग्रामीण विकास, कृषि और बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Rewari: धारूहेडा नपा चेयरमैन बोखलाए, सुबह ही की पेयमेंट कमेटी की बैठक स्थगित

जानिए कौन नरवाल: राहुल नरवाल इससे पहले ग्रामीण विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में निदेशक एवं विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन यानी कॉनफेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

IAS बनने से पहले राहुल नरवाल ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान (B.V.Sc. & A.H.) की पढ़ाई की है। कृषि और ग्रामीण पृष्ठभूमि की समझ होने के कारण उनसे हांसी जिले के ग्रामीण विकास, कृषि और बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now