मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: चुनाव आयोग ने दिया एक ओर बडा अपडेट, रेवाड़ी, सोनीपत-अंबाला और पंचकूला सहित सात शहरी निकायों में चुनाव को लेकर मिली मंजूरी

On: January 25, 2026 8:20 PM
Follow Us:
HARYAN ELECTION

Haryana News: हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को तीन नगर निगमों समेत सात शहरी निकायों में आम चुनाव कराने की औपचारिक अनुमति दे दी है। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया की तैयारी तेज हो गई है और मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यकायल हो चुका पूरा: हरियाणा में जिन शहरी निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनमें पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम प्रमुख हैं। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिकाओं में भी आम चुनाव प्रस्तावित हैं। इन निकायों में कार्यकाल समाप्त होने के बाद फिलहाल प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। राज्य चुनाव आयोग ने पहले ही सरकार को पत्र लिखकर चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी, जिस पर अब सरकार ने सहमति दे दी है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana: हिसार से सिरसा तक नई रेलवे लाइन को मिली मंजूरी, तीन जिलों को होगा बड़ा फायदा

उपायुक्तों को निर्देश जारी: शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से राज्य चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सरकार को तीनों नगर निगमों, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के आम चुनाव के साथ-साथ कुछ स्थानों पर उपचुनाव कराने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने 12 जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं।Haryana News

इनमें अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, झज्जर, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर शामिल हैं। उपायुक्तों को कहा गया है कि वे चुनाव आयोग को आवश्यक स्टाफ और संसाधन समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें  Sports Bike: इस स्पोर्ट बाइक पर मिल रहा है इतना डिस्कांडट, खरीदने में ना करें देरी

राजनीतिक दृष्टि से भी ये चुनाव अहम माने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पहले ही यह ऐलान कर चुकी हैं कि वे तीनों नगर निगमों में चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेंगी। वहीं इनेलो, जजपा और आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने रुख को स्पष्ट नहीं किया है।

हां होगा उपचुनाव: बता दे हरियाणा में आरक्षण को लेकर भी स्थिति साफ हो चुकी है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में से एक निगम में मेयर पद बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होगा, जबकि कुछ वार्डों में उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari: बन्द फैक्टरी से सामान चोरी करते रंगे हाथ काबू

? शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर हलचल तेज हो गई है और आने वाले हफ्तों में चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।Haryana News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now