School Wintter Holiday: कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, जानिए कहां कब खुलेंगे स्कूल

On: January 12, 2026 9:17 PM
Follow Us:
School Holiday:

School Wintter Holiday: उत्तर भारत में लगातार जारी कड़ाके की ठंड, कोल्ड वेव और घने कोहरे के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई राज्यों की सरकारों और जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है।School Wintter Holiday

इसके तहत कई राज्यों में सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 16 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है, जबकि अधिकांश स्थानों पर स्कूल 17 जनवरी से दोबारा खुलेंगे। हालांकि कुछ राज्यों और जिलों में कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।School Wintter Holiday

हरियाणा: बता दे कि हरियाणा राज्स में 1 से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।

दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार 1 से 15 जनवरी 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा।
स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में जिलेवार आदेश लागू किए गए हैं। गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8 और उससे ऊपर के सभी स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जो सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। आगरा में सभी बोर्डों से संबद्ध कक्षा 12 तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे।

राजधानी लखनऊ में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया, जबकि कक्षा 9 से 12 तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है।

झारखंड : झारखंड की राजधानी रांची में ठंड के चलते कक्षा 6 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं कक्षा 7 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से संचालित की जाएंगी। तेलंगाना में संक्रांति पर्व की छुट्टियों को बढ़ाकर 16 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है और स्कूल 17 जनवरी से खुलेंगे।

पंजब: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार सभी सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि 14 जनवरी से स्कूलों में पढ़ाई दोबारा शुरू होगी। हरियाणा सरकार ने राज्यभर में 1 से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है, जिसके बाद स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे। इसी तरह दिल्ली में शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार 1 से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेगा और 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन नर्सरी से कक्षा 8 तक स्कूलों का समय सुबह 9 बजकर 30 मिनट के बाद रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी और शीतकालीन क्षेत्रों में कक्षा 8 तक के स्कूल 1 मार्च 2026 से खुलेंगे, जबकि बोर्ड कक्षाओं की पढ़ाई 22 फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now