Special Trains: गर्मीयों की छुट्टियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, यहां जाने रूट मेंप

On: May 1, 2025 7:58 PM
Follow Us:
गर्मीयों की छुट्टियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, यहां जाने रूट मेंप

Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग धूमने जाते है लेकिन जब लंबी दूरी की ट्रेनो की सीटे जब पहले ही बुक हो चुकी हैं ऐसे में भ्रमण करने वालो के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक बड़ी राहत की खबर आई है।

 

रेलवे ने चंडीगढ़ को तीन नई समय-सीमित स्पेशल ट्रेनें दी हैं जिनमें से एक खास है धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली गरीब रथ स्पेशल ट्रेन। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मार्च माह में ही गर्मियों के दौरान लंबी दूरी की सभी नियमित ट्रेनों में सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। रेलवे ने बढती मांग को लेकर लोगों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। सबसे बडी बता यह है रेलवे के इस निर्णय का सीधा लाभ हरियाणा, यूपी और बिहार की ओर यात्रा करने वाले मिलेगा।

जानिए ट्रेनो का Time Tabel

  • गरीब रथ स्पेशल ट्रेन 15 जून से 29 जून तक चलाई जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 03311 हर मंगलवार और शुक्रवार को धनबाद से रात 11:50 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 03312 हर गुरुवार और रविवार को सुबह 6:00 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित (एसी) होगी और इसमें 16 थर्ड एसी कोच और 2 जेनरेटर कारें शामिल होंगी।

जानिए कहां कहा होगा ठहराव: ब​ता दे इन ट्रेनो का धनबाद – गोमो – पारसनाथ – हजारीबाग रोड – कोडरमा – गया – सासाराम – भभुआ रोड – पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – वाराणसी – लखनऊ चारबाग – शाहजहांपुर – बरेली – मुरादाबाद – गाजियाबाद – दिल्ली – पानीपत – अंबाला कैंट – चंडीगढ़ में ठहराव होगा।

 

जाने कब शुरू होगी बुकिंग की सुविधा : गर्मी के मौसम में जब नियमित ट्रेनों में जगह मिलना बेहद मुश्किल हो गया है  ऐसे समय में रेलवे द्वारा चंडीगढ़ के यात्रियों को दी गई ये तीन स्पेशल ट्रेनें किसी राहत से कम नहीं हैं।

इन सभी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग रेलवे के काउंटरों और IRCTC की ऑनलाइन वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते बुकिंग कर लें क्योंकि इन ट्रेनों में भी तेजी से सीटें भरने की संभावना है।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now