धारूहेड़ा: यहां के सेक्टर चार में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां RWA प्रधान नरेंद्र यादव ने अपनी भतीजी तमन्या यादव के 15वें जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर के पार्कों में 15 जगह पौधारोपण किया। इस खास मौके को सामाजिक संदेश के साथ जोड़ते हुए परिवार और स्थानीय लोगों ने मिलकर पौधे लगाए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। Govt. College Kharkhara: डा सुशीला लाम्बा की सेवानिवृत्ति पर भावभिनी विदाई
समाज को दिया सकारात्मक संदेश: बता दे कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि यदि हर व्यक्ति अपने परिवार के खास अवसरों पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संतुलन भी मजबूत होगा।
सुरक्षित रखने का संकल्प: आयोजन के दौरान लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलता है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास महाराज का मेला 2 को, 51 हजार का होगा कुश्ती दंगल
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर सूबेदार चंद्र बोस, सुखबीर, खेमचंद कौशिक, कुलदीप, धर्मपाल, राजेंद्र सैनी और विनय सहित स्वच्छ वातावरण विकास समिति के सदस्य मौजूद रहे।

















