रेवाड़ी: धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से चली हिंद की चादर तीसरी शहीदी यात्रा का रविवार को रेवाड़ी जिला में आगमन पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। शहीदी यात्रा के साथ शहर भर में नगर कीर्तन निकाला गया और विभिन्न स्थानों पर संगत ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रेवाड़ी शहर में धार्मिक माहौल बना रहा और वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयकारों से पीतल नगरी गुंजायमान रही।
रेवाड़ी: धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से चली हिंद की चादर तीसरी शहीदी यात्रा का रविवार को रेवाड़ी जिला में आगमन पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया
नगर कीर्तन का शहर में मुख्य स्थलों पर भव्य स्वागत
गुरुग्राम जिला से रेवाड़ी जिला की सीमा में शहीदी यात्रा का आगमन हुआ। जहां से रेवाड़ी जिला के गुरुद्वारा प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा यात्रा का स्वागत किया। पंज प्यारों की अगुवाई में यात्रा का रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारा में सबसे पहले आगमन हुआ। रेवाड़ी पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली व एसडीएम सुरेश कुमार ने यात्रा का भावपूर्ण तरीके से अभिवादन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हमारी महान विभूतियों के त्याग व समर्पण का संदेश आमजन तक पहुंचाने में प्रभावी रूप से अपना दायित्व निभा रही हैं।
रेवाड़ी: धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से चली हिंद की चादर तीसरी शहीदी यात्रा का रविवार को रेवाड़ी जिला में आगमन पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया
श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान की गौरवमयी गाथा का ज्ञान हर आमजन मानस तक पहुंचाने के लिए शहीदी यात्रा युवा शक्ति को सार्थक संदेश देने में सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने यात्रा के साथ चल रही संगत को प्रसाद वितरित भी किया।
गुरुद्वारा संत कुटिया से यात्रा जलपान ग्रहण करने के बाद धारूहेड़ा चुंगी होते हुए बस स्टैंड रोड से अग्रसेन चौक पर पहुंची। अग्रसेन चौक पर गतका पार्टी द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। अग्रसेन चौक से नगर कीर्तन के साथ शहीदी यात्रा भाड़ावास गेट से पुरानी सब्जी मंडी, घंटेश्वर मंदिर, गोकल गेट, रेलवे स्टेशन चौक से रेलवे रोड स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंची।
रेवाड़ी: धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से चली हिंद की चादर तीसरी शहीदी यात्रा का रविवार को रेवाड़ी जिला में आगमन पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया
जिला के सिख समाज की ओर से जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई। सिंह सभा गुरुद्वारा में लंगर की व्यवस्था की गई। इसके बाद गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई यात्रा नाईवाली चौक से नारनौल के लिए प्रस्थान कर गई। नगर कीर्तन यात्रा के मार्ग पर भव्य स्वागत गेट लगाए गए थे। शहर में स्वागत गेट से यात्रा की शोभा और शहर जगमग दिखाई दिया। वहीं यात्रा के आगमन पर शहरवासी अपार श्रद्धाभाव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शनार्थ पहुंचे। जिला के गांव से होते हुए संगत द्वारा पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से यात्रा में एलईडी वैन के माध्यम से सरकार द्वारा संत महापुरुषों के जीवन वृतांत को भी दिखाया जा रहा है।
रेवाड़ी: धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से चली हिंद की चादर तीसरी शहीदी यात्रा का रविवार को रेवाड़ी जिला में आगमन पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया
यात्रा की अगुवाई कर रहे गुरुद्वारा सिख प्रबंधन कमेटी के सदस्य तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और सर्वोच्च बलिदान को दर्शाती यह शहीदी यात्रा शहर के लिए आस्था का प्रतीक रही है। श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और देश की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया। नगर कीर्तन यात्रा, गुरु जी के तप, त्याग, विचार और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह ऐतिहासिक यात्रा 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी, जहां 25 नवंबर को राज्य स्तरीय भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पुलिस-प्रशासन का नजर आया बेहतरीन व्यवस्था प्रबंधन :
रेवाड़ी जिला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकली हिंद की चादर शहीदी यात्रा के आगमन से रवानगी तक पुलिस प्रशासन की ओर से बेहतरीन व्यवस्था प्रबंधन किया गया। डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में एसडीएम सुरेश कुमार प्रशासनिक व्यवस्था के साथ तथा डीएसपी पवन कुमार व डीएसपी डा.रविंद्र पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था बनाए रखने सहित सुरक्षात्मक पहलू से सजग नजर आए।
रेवाड़ी: धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से चली हिंद की चादर तीसरी शहीदी यात्रा का रविवार को रेवाड़ी जिला में आगमन पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया
यह रहे मौजूद : संत कुटीर गुरुद्वारा के संत जगदेव सिंह तलवंडी, सरदार कृपाल सिंह, सरदार स्वर्ण सिंह सहित भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी.कृष्ण कुमार, भाजपा जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान, जीतेन्द्र यादव, बलजीत यादव, धीरज यादव, प्रवीण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू चौधरी, कार्यालय प्रभारी सतपाल धुपिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमृत कला टिकनिया, मंडल अध्यक्ष रेवाड़ी समीर कालरा, मंडल महामंत्री मीरपुर सतीश बुढ़ाना, आशा मखीजा, स्वीटी चौहान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
——————