मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sports News: 2nd हरियाणा स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रेवाड़ी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

On: December 31, 2025 1:29 PM
Follow Us:
2nd हरियाणा स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रेवाड़ी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Sports News: पंचकूला स्थित Tau Devi Lal Sports Complex में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक 2nd हरियाणा स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता क्योरुगी एवं पूमसे श्रेणियों में आयोजित हुई, जिसमें हरियाणा भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में GD Goenka Sports Academy के कुल आठ खिलाड़ियों ने सहभागिता की। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर रेवाड़ी जिले का नाम रोशन किया। यह सफलता अकादमी के कोच श्री पियूष कुमार के कठिन परिश्रम, अनुशासित प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की लगन का परिणाम है।Sports News
पदक विजेता खिलाड़ियों का विवरण
किड्स गर्ल्स वर्ग
• सान्विका, पुत्री अंकुश विज, भार वर्ग –22 किग्रा, स्वर्ण पदक, निवासी सनसिटी
सब-जूनियर बॉयज़ वर्ग
• कपिस, पुत्र मानेंद्र सिंह, भार वर्ग –27 किग्रा, कांस्य पदक, निवासी पहलवास
• प्रणय, पुत्र रणदीव कुमार, भार वर्ग –27 किग्रा, कांस्य पदक, निवासी उत्तम नगर
• रोनक यादव, पुत्र नरबीर, भार वर्ग –35 किग्रा, स्वर्ण पदक, निवासी  डयोढाई की ढाणी
• नमन, पुत्र मनोज कुमार, भार वर्ग –35 किग्रा, निवासी लोको शेड, रेवाड़ी
सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग
• वंशिका, पुत्री राजवीर सिंह, भार वर्ग –20 किग्रा, स्वर्ण पदक, निवासी गांव छाजियावास (महेंद्रगढ़)
जूनियर गर्ल्स वर्ग
• नीरज, पुत्री विक्रम सिंह, भार वर्ग –55 किग्रा, रजत पदक, निवासी मीरपुर
• नेहा, पुत्री संजीव, भार वर्ग –68 किग्रा, स्वर्ण पदक, निवासी धारूहेड़ा
इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर GD Goenka Sports Academy, Rewari के 7 खिलाड़ियों का चयन 2nd India Taekwondo Federation Cup के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 18 से 19 जनवरी 2026 को Jaipur में आयोजित होगी।
अकादमी के प्रशिक्षक एवं प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि चयनित खिलाड़ी जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now