Rewari News: हरियाणा जिला रेवाडी के कस्बा धारूहेड़ा में चेयरमैन का पद हमेंशा ही चर्चा में रहा है। 2020 में नपा के चेयरमैन का पद मार्कशीट विवाद को को लेकर पूरे हरियाणा में छाया रहा वही अब धारूहेड़ा ब्लॉक के चेयरमैन की कुर्सी गिराने का मामला भी चर्चा बना रहा। हालांकि दोनो ही जगह चेयरमैना की ही जीत है। इससे किस्मत का धनी कहे या फिर राजयोगRewari News
बीडीपीओ के चेयरमैन दलबीर की कुर्सी को गिराने के लिए भले ही 16 पार्षदों ने बडा मिशन लिया था लेकिन एक बडी चूक के चलते वे अपने मिशन में कामयाब नहीं हो सके। जहां अपनी मिटिंग में उनको सफलता मिल जाती? लेकिन वहां पर बैठक कैसिल होने के चलते ये मामला ठंडे बस्ते मे चला गया था। वहीं सबसे बडी बात यह भी है चेयरमैन दलबीर के लिए अब कुर्सी को बचाना मुछों का सवाल भी बन गया था। इसी के चलते उसने राजनैतिक आशीर्वाद के साथ पूरा दाव पेच लगाना पडा।Rewari News
जानिए क्या हुई चूक: चूकि प्रशासन को भी पता था कि दलबीर की हार जीत एक ही सीट पर टिकी है। इसी को लेकर एक ब्लॉक समिति के मेंबर को दोनो पक्ष अपने अपने अपने पक्ष मे लाने का पूरा प्रयास कर रहे थे। क्योंकि जो मेंबर अविश्वास का प्रस्ताव लाने के लिए एकत्रित हुए थे उनकी ओर एक बडी चूक कर दी जिसका खामियाजा ही उनके अब झेलना पडेगा।Rewari News
समय पर नहीं पहुंचना: विपक्ष को विश्वास था कि उनके मेंबर समय पर बैठक में पहुंच जाएंगे तथा उसका बहुमत भी आसानी से पास हो जाएगा। कहीं न कहीं उनका ओवरकाफिडेंस ही उनकी सबसे बडी चूक बन गया। समय रहते मैंबरो को बैठक में नही आने का खमियाजा उनको पूरे साल पछतावा देगा। लेकिन अब तो कुछ नहीं है बना बनाया काम थोडी से चूक के चलते लटक गया।
क्यो अब होंगे विकास कार्य: मेंबरो को चेयरमैन पर विकास कार्य समान नहीं होने का अरोप था। अब सवाल यह है कि जिन 15 मेंबरो ने बगावत थी कि क्या एक साल के दौरान उनके गावों मे विकास कार्य होंगें।Rewari News

















