मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: मीरपुर CHC की पहल पर ततारपुर इस्तमुरार स्कूल में नशा मुक्ति और तंबाकू निषेध पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

On: February 18, 2026 12:57 PM
Follow Us:
मीरपुर सीएचसी की पहल पर ततारपुर इस्तमुरार स्कूल में नशा मुक्ति और तंबाकू निषेध पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Rewari News: धारूहेड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरपुर के तत्वावधान में डॉ. रबीना यादव के नेतृत्व में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय, ततारपुर इस्तमुरार में नशा मुक्ति एवं तंबाकू निषेध जागरूकता विषय पर चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कृष्ण यादव व अन्य सहयोगियों ने विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें  Haryana News:नंदू गोशला में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य विनोद मेहता ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता की कमी के कारण कई बच्चे नशे की चपेट में आ जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

 

1. **प्रथम** : Priyanshi – 7th C
2. **द्वितीय** : Samiksha – 8th B
3. **तृतीय** : Manvi – 6th B

ये बने विजेता: परिणामों में कक्षा सातवीं सी की प्रियांशी ने प्रथम, कक्षा आठवीं बी की समीक्षा ने द्वितीय और कक्षा छठी बी की मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम के अंत में पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana: मिड डे मील खाने से 72 बच्चे बीमार, खाने में गिरी हुई थी छिपकली, मचा हडंकप

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर मुख्य अध्यापक नरेंद्र सिंह, स्टेट अवॉर्डी विजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, महावीर सिंह, बाबूलाल शर्मा, अलका यादव, घनश्याम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ के साथ किया गया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now