मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari crime: नाबालिग़ से अनैतिक कार्य कराने के मामले में आरोपी मां और होटल मैनेजर गिरफ्तार

On: February 16, 2026 6:47 PM
Follow Us:
Rewari crime: नाबालिग़ से अनैतिक कार्य कराने के मामले में आरोपी मां और होटल मैनेजर गिरफ्तार

Rewari crime: थाना रामपुरा पुलिस ने एक नाबालिग़ से अनैतिक कार्य कराने के मामले में आरोपी मां और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए होटल मैनेजर की पहचान बिहार के जिला वैशाली के गांव सिरसा रामराय हाल आबाद मोहल्ला कुतुबपुर निवासी विकास के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 13 फरवरी को एमपी की रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी पुत्र वधू करीब 11 साल पहले उसके बेटे को छोड़कर चली गई थी। दोनों की चार बेटियां है। एक बेटी को उसकी पुत्रवधू उसी समय अपने साथ ले गई थी। करीब 6 महीने पहले वह किसी को बिना बताए मध्य प्रदेश से अपनी दो और बेटियों को अपने साथ ले गई, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने वहां थाने में भी दर्ज कराई थी।Rewari crime

यह भी पढ़ें  Rewari News: नंदरामपुर बास में विद्यार्थियों को वितरित की टूल किट

जिसके बाद दोनों बच्चियों का उनकी मां के पास होना पता चला था। अभी उसकी पुत्रवधू अपनी तीनों बेटियों के साथ शहर के एक मोहल्ला में किराए पर रह रही थी। कुछ दिन पहले मोहल्ला के लोगों ने उन्हें कॉल कर दोनो बेटियों के साथ ज्यादती होने के बारे में सूचना दी थी। महिला ने बताया कि उसकी पुत्रवधू अपनी 15 वर्षीय नाबालिग़ बेटी से गलत कार्य करवाती है।

जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना रामपुरा में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसकी मां होटल में ले जाकर उससे गलत कार्य करवाती है। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त आरोपी मां और होटल मैनेजर विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now