मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

धारूहेड़ा में राजपूत महासभा द्वारा गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

On: January 26, 2026 3:31 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में राजपूत महासभा द्वारा गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

धारूहेड़ा: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजपूत महासभा धारूहेड़ा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप पार्क, सेक्टर-6 धारूहेड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कंवर सिंह सरपंच एवं राजपूत महासभा के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर श्री चरण सिंह के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

 

धारूहेड़ा में राजपूत महासभा द्वारा गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस
धारूहेड़ा में राजपूत महासभा द्वारा गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त राजपूत समाज के गणमान्य नागरिकों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद भगत सिंह जी की मूर्तियों पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: क्या थोड़ी सी लापरवाही शीतलहर में भारी पड़ सकती है, संदीप खरकिया ने क्या चेतावनी दी?

इस अवसर पर समाज के सभी लोगों ने एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्री कंवर सिंह सरपंच ने राजपूत समाज धारूहेड़ा को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ नागरिक, युवा साथी एवं गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now